 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
शनि अगले छह माह तक मकर राशि में रहेगा। शनि इस समय वक्र अवस्था में है और इसका वक्रीय होना कुछ राशियों को शुभ फल देगा। वहीं कुछ लोगों की परेशानी भी बढ़ेगी। आइए जानते हैं शनि के इस राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
ग्रहों का स्वामी शनिवार 12 जुलाई को सुबह 10 बजे 28 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहा है। शनि इस राशि में 17 जनवरी 2023 तक रहेंगे। यानी अगले 6 महीने तक शनि मकर राशि में रहेगा।
वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही उत्तम रहेगा। आपको नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। प्रमोशन मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जो लोग नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह समय बेहतरीन रहने वाला है।
शनि का मकर राशि में प्रवेश इस बात का संकेत है कि आपको आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। व्यापार और कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ और सफलता प्राप्त करने का योग भी है। लंबे समय से रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। व्यवसाय शुरू करने का सबसे अच्छा समय साझेदारी में है।
मीन राशि के जातकों के लिए आर्थिक पक्ष की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ रहने वाली है। गुप्त स्रोतों से धन कमाने में आपको सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। नौकरी चाहने वालों के लिए सफलता और वेतन वृद्धि भी एक मजबूत योग बनता जा रहा है। निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है।
शनि के बदलते ही मिथुन राशि में किए गए कार्य बिगड़ सकते हैं। रुपया हाथ में आता रहेगा। लेकिन खर्चा आपकी परेशानी को कम नहीं होने देगा। संतान पक्ष की दृष्टि से भी समय अनुकूल नहीं रहेगा।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                