 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
दिवाली का त्योहार शुरू होने में अब गिनती के दिन बाकी हैं. हम सभी जानते हैं कि दिवाली का पांच दिवसीय त्योहार धनतेरस के दिन से शुरू होता है और भाई दूज के दिन समाप्त होता है. शास्त्रों में दीपावली के पर्व पर धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के हजारों उपाय बताए गए हैं.
लेकिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा दिन धनतेरस है। धनतेरस के दिन नियमानुसार, धन के देवता कुबेर, धन्वंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उस दिन खरीदारी करने के भी कई नियम होते हैं। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से ही उस खरीदारी का फल मिलता है।
धनतेरस कब है?
इस साल धनतेरस का पर्व 22 और 23 अक्टूबर को रहेगा है। धनतेरस की पूजा 22 अक्टूबर की शाम को ही करनी चाहिए लेकिन खरीदारी दोनों दिन की जा सकती है। धनतेरस का पर्व शनिवार को शाम 06:03 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर रविवार को शाम 06:04 बजे तक चलेगा।
धनतेरस पर इस समय न करें खरीदारी-
धनतेरस पर खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है लेकिन उस दिन राहुकाल के दौरान खरीदारी करने से बचना चाहिए। राहुकाल 23 अक्टूबर को शाम 04:19 बजे से शाम 05:44 बजे तक रहेगा।
आपको बता दें कि धनतेरस के दिन खरीदारी के लिए यह अच्छा समय नहीं है। इस दौरान खरीदारी करने से लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। हालांकि, इसके अलावा धनतेरस के दिन सुबह 09.00 से 10.30 बजे के बीच खरीदारी करने से बचना चाहिए।
धनतेरस के दिन ये खरीदना चाहिए-
धनतेरस के दिन लोग झाड़ू, बर्तन, सोना-चांदी, वाहन, संपत्ति और कपड़े खरीदते हैं। इसके अलावा लोग धनतेरस के दिन जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि शास्त्रों में कहा गया है कि धनतेरस के दिन ऐसी चीजें खरीदनी चाहिए जो धन वृद्धि का काम करें। इसलिए आपको रोजमर्रा की जिंदगी में इस्तेमाल होने वाली चीजों के बजाय सोना-चांदी, प्रॉपर्टी, फ्लैट या कोई भी पॉलिसी खरीदनी चाहिए।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                