 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
रक्षाबंधन के साथ ही सावन मास का समापन हो जाएगा। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर सबसे पहले भगवान महाकाल को राखी बांधी जाएगी। साथ ही भस्म आरती में सवा लाख लड्डुओं का भोग लगाया जाएगा। महाकालेश्वर के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में लड्डू प्रदान कर विदा किया जाएगा।
परंपरा अनुसार बाबा महाकाल भस्म आरती के दौरान पूजा अर्चना कर राखी बांधी जाएगी। राखी के साथ विशेष प्रकार के वस्त्र आदि तैयार किए जाते हैं। भस्म आरती के दौरान विशाल राखी भगवान महाकाल को अर्पित की जाएगी।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद रक्षा-बंधन पर्व पर वितरित किये जाने वाले लड्डुओं के निर्माण का अवलोकन किया था। रक्षाबंधन के लिए सवा लाख लड्डुओं का निर्माण किया जा रहा है।
गौरतलब है कि भगवान महाकाल को तीनों लोगों का राजा माना जाता है, इसलिए सबसे पहले उनके दरबार से पर्व की शुरुआत होती है। इस परंपरा के तहत ही महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भगवान महाकाल को राखी बांधने पहुंचती हैं। पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा भी भगवान महाकाल को राखी बांधकर परंपरा का निर्वहन किया जाता है।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                