 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    .jpg)
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अनेक गणपति पंडाल लगाए गए हैं और इन पंडालों को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं. ऐसा ही एक पंडाल मुंबई के किंग्स सर्कल में है। इस गणपति मंडल ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है।
गणेश चतुर्थी 2022 गणपति का बीमा:
हर साल गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। गणपति बप्पा की झांकियां पूरे देश में बड़े पैमाने पर आयोजित की जाती है। इस साल 10 दिवसीय महापर्व गणेशोत्सव बुधवार 31 अगस्त से शुरू हो चुका है।
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का रंग अलग है। पूरा महाराष्ट्र गणेश भक्ति में डूबा हुआ नजर आ रहा है। 'गणपति बप्पा मोरया' का जाप पृथ्वी से अंबर तक गूंजता है। महाराष्ट्र में बड़े-बड़े पंडालों में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की जाती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पंडाल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गणपति का करोड़ों का बीमा होता है.
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में लखपति से लेकर अरब पति गणपति पंडाल हैं और दूर-दूर से लोग इन पंडालों को देखने आते हैं। ऐसा ही एक पंडाल मुंबई के किंग्स सर्कल में है, जिसे जीएसबी सेवा मंडल ने बनाया है। इस गणपति मंडल ने अपने नाम कीर्तिमान दर्ज किया है। मुंबई के सबसे अमीर गणपति पंडाल को 316.40 करोड़ रुपये का बीमा कवर मिला है.
जीएसबी सेवा मंडल द्वारा स्थापित इस गणपति पंडाल की रु 316.40 करोड़ का बीमा कवर मिला है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस इस पंडाल की बीमा कंपनी है। बता दें कि इससे पहले 2016 में जीएसबी ने 300 करोड़ रुपये की बड़ी पॉलिसी ली थी।
इस गणपति मंडल में भगवान गणेश की मूर्ति लगभग 66 किलोग्राम सोने के आभूषणों और 295 किलोग्राम से अधिक चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं से सुशोभित है। इसलिए इस बार गणपति मंडलों के लिए इतना महंगा बीमा कवर लिया गया है.
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                