 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
वजन कम करने के लिए लोग जिम, एक्सरसाइज, योगा और डाइटिंग का सहारा लेते हैं। डायटीशियन लोगों को सलाह देते हैं कि सुबह खाली पेट सादे पानी के बजाय कुछ स्वाद वाला पानी पिएं।
मेथी का पानी और नींबू पानी पीने के लिए खासतौर पर कहा जाता है। ये दोनों ही आपको वजन कम करने में मदद करते हैं।
अगर आप किसी भी तरह की एक्सरसाइज नहीं कर सकते हैं तो आप इन 3 में से कोई भी 1 प्रकार का पानी पी सकते हैं और अपने वजन को नियंत्रण में रख सकते हैं।
यह आपको मधुमेह, रक्तचाप और पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। तो जानिए सुबह खाली पेट कौन सा पानी पीना चाहिए..!
मेथी का पानी-
मेथी का पानी सेहत और टेस्ट दोनों में फायदेमंद होता है। वजन घटाने के लिए मेथी का पानी विशेष रूप से फायदेमंद हो सकता है। मेथी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं। यह कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण को धीमा करते है।
मेथी में अमीनो एसिड होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वजन बढ़ने से पीड़ित लोगों को रोज सुबह मेथी का पानी पीना चाहिए। आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच मेथी दाना मिलाकर रात भर रख दें और सुबह इस पानी को छानकर सुबह पी लें।
जीरा पानी-
जीरे का पानी वजन घटाने में मदद करता है। जीरे का पानी सुबह खाली पेट पिया जाता है और कुछ ही दिनों में पेट कम हो जाता है। जीरे के पानी से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है।
रोजाना जीरे का पानी पीने से पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसके लिए 1 गिलास पानी में 1 चम्मच जीरा मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस पानी को छान कर पीने से लाभ होगा।
निबू पानी-
नींबू पानी वजन कम करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। रोजाना नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। इससे वजन जल्दी कम होता है। नींबू पानी कैलोरी में कम और विटामिन सी से भरपूर होता है।
इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और आप सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह नींबू पानी पिएं। गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने की कोशिश करें।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                