Published By:धर्म पुराण डेस्क

हिंदू धर्म के अनुसार, पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवता वास करते हैं। इसे सबसे अच्छा पेड़ माना जाता है। कई विशेष व्रत पर्वों पर पीपल के वृक्ष की पूजा की जाती है। पीपल का पेड़ ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में बहुत शुभ माना जाता है, लेकिन घर में पीपल के पेड़ या पौधे होना अच्छा नहीं है। यह वास्तु दोष का कारन बनाता है। लेकिन कई बार घर में पाइप, होल में ये पौधा अपने आप उग जाता है, अगर ऐसा है तो वास्तु और ज्योतिष में ये उपाय हैं।
अगर घर में पीपल का पौधा उग रहा है तो करें ये काम..
वास्तु शास्त्र में घर के पास पीपल का पेड़ लगाना भी अशुभ माना गया है। पीपल के पेड़ को पार्क, मंदिर या सड़क किनारे लगाना अच्छा होता है। पीपल का पौधा अगर घर के अंदर या घर के पास बढ़ रहा है तो उसे न हटाएं। इसके बजाय इसे सुरक्षित रखें। इसे मिट्टी के साथ खोदकर उपयुक्त जगह पर लगाएं जहां यह बढ़ सके। यानी अपने घर के साथ-साथ पीपल के पेड़ की भी रक्षा करें।
पीपल के पेड़ की पूजा करने के कई फायदे..
पीपल के पेड़ की पूजा करने से धर्म और ज्योतिष में कई फायदे होते हैं। पीपल के पेड़ की पूजा करने और विशेष रूप से शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक लगाने के कई फायदे हैं। ऐसा करने से शनि दोष दूर होता है। अनेक प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। बाधाएं दूर होती हैं और कार्य सफल होते हैं।
पीपल के पेड़ में मां लक्ष्मी का भी वास होता है। इसलिए पीपल के पेड़ की पूजा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024