 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
आमतौर पर हर साल अप्रैल-मई में कई शादियां होती हैं, लेकिन इस बार मार्च अप्रैल और मई में अधिकांश दिनों में शादियां नहीं होगी। क्योंकि 14 मार्च से 14 अप्रैल तक मलमास रहेगा। इसके बाद बृहस्पति के अस्त होने से 5 मई तक कोई भी शुभ कार्य नहीं हो पाएगा।
देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार महीने के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इससे जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में होने वाले विवाह पर भी रोक लगेगी।
मलमास खत्म होने के बाद 15 जनवरी से शादियों का सीजन शुरू हो गया है। इस साल कुल 63 शादियां हो रही हैं , जिनमें से 8 जनवरी माह में हुई है। अब फरवरी, मार्च, मई, जून और नवंबर-दिसंबर में कुल 55 मुहूर्त है। फरवरी में अधिकतम 14 मुहूर्त आये हैं। मार्च का महीना सबसे कम मुहूर्त वाला रहेगा।
व्रत और त्यौहार-
फाल्गुन मास की शुरुआत 6 फरवरी से हुयी
18 फरवरी महाशिवरात्रि,
20 फरवरी सोमवती अमावस्या 27 फरवरी होलाष्टक,
14 मार्च से 5 मई तक विवाह के लिए शुभ मुहूर्त नहीं है।
फरवरी- 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 22 और 23
मार्च- 8, 9, 11 और 13
अप्रैल- शुभ मुहूर्त नहीं है
मई- 6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29 और 30
जून- 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26 और 27
नवंबर- 23, 24, 27, 28, 29
दिसंबर- 5, 6, 7, 8, 9, 11, 15
2023 में इन महीनों में नहीं होंगे विवाह …
अप्रैल 2023- इस महीने में गुरु ग्रह अस्त हो रहा है। इसलिए इस पूरे महीने में 5 मई तक ज्यादा शादियां नहीं होंगी।
जुलाई 2023- जुलाई माह में चातुर्मास प्रारंभ हो रहा है। इस महीने से भगवान विष्णु अगले चार महीनों के लिए योग निद्रा में रहेंगे।
अगस्त 2023- इस माह में चातुर्मास के साथ शुक्र नक्षत्र अस्त होगा।
सितंबर 2023- इस मास में चातुर्मास युक्त सौर मास वर्जित है इसलिए शुभ कार्य वर्जित हैं।
अक्टूबर 2023- यह मास वर्जित सौर मास भी है।
नवंबर 2023- 22 नवंबर तक चातुर्मास होने के कारण प्रारंभ में मांगलिक कार्य नहीं होंगे।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                