Published By:धर्म पुराण डेस्क

पुष्पक विमान' से पधारे प्रभु श्रीराम: शिवपुरी में हेलीकॉप्टर(चौपर) से लाए राम, लक्ष्मण और सीता जी की प्रतिमाएं, मर्यादा पुरुषोत्तम को कराया भ्रमण; गांव पर की गई पुष्प वर्षा..

रावण का वध कर मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम पुष्पक विमान से अयोध्या लौटे थे। कुछ ऐसा ही नजारा शिवपुरी जिले के करैरा के सिरसौद गांव में देखने को मिला। जहां मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जन्मदिन रामनवमी के मौके पर मर्यादा पुरुषोत्तम राम हेलीकॉप्टर(चौपर) में सवार होकर पधारे। 

दरअसल गांव के अतर सिंह लोधी नाम के शख्स जयपुर से हेलीकॉप्टर(चौपर) के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की प्रतिमा लेकर आए। ये नजारा देखकर राम भक्त काफी उत्साहित नजर आए।

इस बारे में अंतर सिंह ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम  राम 14 साल का वनवास खत्म कर अयोध्या पुष्पक विमान से आए थे। इसी तरह मैंने भी उन्हें हेलीकॉप्टर(चौपर) से अपने गांव लाने का सोचा। इसलिए मर्यादा पुरुषोत्तम  की मूर्तियों को हेलीकॉप्टर(चौपर) में बैठाकर जयपुर से सिरसौद लाया। जिसके चलते सिरसौद सहित आसपास के गांवों में बड़े उत्सव जैसा नजारा दिखा।

सिरसौद में बनाया गया हेलीपैड:

मर्यादा पुरुषोत्तम राम को हेलीकॉप्टर(चौपर) से लाने की तैयारी तो हो गई थी, लेकिन सिरसौद में हेलीपैड नहीं था। जिसके बाद वहां आनन-फानन में हेलीपैड बनाया गया। इसके लिए अंतर सिंह ने 5.5 लाख रुपए खर्च किए। 

हेलीकॉप्टर(चौपर) में मर्यादा पुरुषोत्तम  राम के साथ लक्ष्मण और सीता माता की भी मूर्ति भी लाई गई।

मर्यादापुरुषोत्तम  को सपरिवार कराया गांव भ्रमण..

मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ लक्ष्मण और सीता माता की मूर्तियों को वाहन में सजाकर विशाल कलश यात्रा के साथ गांव का भ्रमण कराया गया। इसके बाद काली माता मंदिर के सामने बने नवीन मंदिर में मूर्तियों को लाकर रखा गया। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। 

इस कार्यक्रम में पशुपालन एवं कुक्कुट निगम के अध्यक्ष जसबंत जाटव, कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी, प्रीतम लोधी सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

हेलीकॉप्टर(चौपर) से हुई पुष्प वर्षा:

हेलीकॉप्टर(चौपर) में विराजे मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने सिरसौद और आसपास के ग्रामों के तीन चक्कर लगाए। कलश यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर(चौपर) से 50 हजार रुपए के फूलों की वर्षा भी कराई गई। पूरे सिरसौद गांव में कलश यात्रा निकाली गई, साथ ही पुष्प वर्षा भी पूरे गांव के ऊपर की गई। जिससे क्षेत्रवासी प्रसन्न नजर आए।

65 हजार रुपए में खरीदी मूर्तियां:

अंतर सिंह ने बताया कि पांच साल पहले मन में आया कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम को सिरसौद में नया मंदिर बनाकर विराजित किया जाए। तब से ही मंदिर बनाने की शुरुआत कर दी। पैसों की कमी के चलते मंदिर तीन साल में बनकर तैयार हुआ। इसके बाद हेलीकॉप्टर(चौपर) में राम दरबार की मूर्ति लाने का सोचा।

जयपुर से 65 हजार रुपए में राम, लक्ष्मण और माता सीता की मूर्ति खरीदी। इसके बाद दिल्ली की कंपनी से हेलीकॉप्टर(चौपर) बुक किया। रामनवमी के शुभ अवसर पर मूर्तियां सिरसौद लेकर आए।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........