Published By:धर्म पुराण डेस्क

आचार्य चाणक्य ने सुखी और सफल जीवन जीने के लिए कई उपयोगी बातें बताई हैं। वह धन प्राप्ति के उपाय भी बताते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा पाने की महत्वपूर्ण सलाह देते हैं।
महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने ऐसी 5 बातों का जिक्र किया है जिनसे हमेशा बचना चाहिए। क्योंकि जहां ये चीजें होती हैं वहां मां लक्ष्मी कभी नहीं रुकती हैं। उनकी ये बातें आज भी बहुत प्रासंगिक हैं।
गंदा घर और गंदगी :-
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस घर में लोग गंदगी के साथ रहते हैं। वे अपनी और घर की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं। मां लक्ष्मी वहां कभी नहीं रहती हैं। इन घरों में धन की कमी हमेशा बनी रहती है।
जिनमें हमेशा झगड़े होते हैं :-
जिन घरों में हमेशा झगड़े होते रहते हैं। अगर लोग आपस में प्यार से नहीं रहते हैं वहाँ से मां लक्ष्मी चली जाती हैं। इन घरों में दरिद्रता का वास होता है।
जिस घर में महिलाओं का सम्मान नहीं होता :-
जहां महिलाओं और बड़ों का सम्मान नहीं होता, वहां मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। महिलाओं का सम्मान नहीं करने वाले लोगों से मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।
जहां नहीं होती भगवान की पूजा :-
हिंदू धर्म में सुबह और शाम दोनों समय भगवान की पूजा की जाती है। जिस घर में देवी-देवताओं की पूजा नहीं होती, उस घर में मां लक्ष्मी का कभी वास नहीं होता। ऐसे घरों में नकारात्मकता फैलती है और लोग गरीबी और दुख में रहते हैं।
कबाड़ से भरे घर :-
धन की देवी मां लक्ष्मी का वास उन घरों में भी नहीं होता जहां बेकार, टूटी-फूटी चीजें, कबाड़ हो। इन घरों में हमेशा दरिद्रता रहती है।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024