 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
आइए जानते हैं कि कौन से पौधे लाभ के लिए उपयोगी हैं।
ये पौधे बदल सकते हैं आपकी किस्मत..
घर के अंदर और आसपास पेड़-पौधे होना बहुत जरूरी है. ये पौधे सेहत के लिए अच्छे होने के साथ-साथ घर में सकारात्मकता भी लाते हैं। क्या आप जानते हैं कि आपके घर में पौधे होने से आपकी किस्मत बदल सकती है?
आज हम आपको ऐसे ही पौधों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में लगाकर आप अपने भाग्य का तारा चमका सकते हैं, साथ ही घर से नकारात्मकता को भी दूर कर सकते हैं। जानिए इस पौधे की खासियत के बारे में।
तुलसी का पौधा :- तुलसी को लक्ष्मी जी का ही दूसरा रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस प्रांगण में प्रतिदिन तुलसी की पूजा की जाती है वहां धन की कमी नहीं होती है। इतना ही नहीं तुलसी सर्दी-खांसी जैसी कई बीमारियों को भी दूर कर सकती है।
मनी प्लांट :- ऐसा माना जाता है कि जिस घर में मनी प्लांट की बेल खिलती है वहां लक्ष्मी का वास हमेशा होता है। बेहतर यही होगा कि मनी प्लांट के सूखते ही इस बेल को हटा दें।
बांस :- बांस को घर के अंदर और बाहर दोनों जगह रखा जा सकता है। यह घर की नकारात्मकता को दूर करता है। साथ ही इसे घर में रखने से जीवन में सफलता मिलती है।
नींबू या संतरे का पौधा :- इस पौधे को घर के बाहर लगाने से घर की नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
अशोक :- घर में सुख-शांति बनाए रखने और घर के उत्थान के लिए अशोक का पेड़ घर के आंगन में लगाना शुभ माना जाता है।
हरसिंगार या हरीशृंगार :- यह पौधा सफलता की दृष्टि से भी शुभ माना जाता है। अगर आपका काम बिगड़ रहा है तो हरसिंगार का पौधा घर ले आएं और रोज सुबह उसमें पानी दें। आपका काम हो जाएगा। इतना ही नहीं आयुर्वेद में भी इस पौधे का बहुत महत्व है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                