 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
अमरनाथ यात्रा के लिये कई नागरिकों में उत्साह है आज से इन यात्रा के लिये पंजीयन भी शुरू हो गये हैं। चार चिकित्सकों को भी मेडिकल के लिये अधिकृत किया है।
अमरनाथ श्राइन बोर्ड द्वारा इस वर्ष होने वाली अमरनाथ यात्रा की तिथि के साथ ही कहा है कि इस बार यह यात्रा पहली बार 62 दिनों की होगी। जो एक जुलाई से यात्रा शुरू होगी, जो 31 अगस्त तक चलेगी।
भोपाल में इस वर्ष ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सहयोग से कई यात्री अमरनाथ यात्रा पर जाएंगे। शहर से हर वर्ष अमरनाथ यात्रा पर आठ से साढ़े आठ हजार यात्री जाते हैं। इस वर्ष भी यात्रा को लेकर लोगों में उत्साह है।
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों ने यात्रा की तिथि तय होने पर खुशी जताई है। पंजीयन के लिए भोपाल के तीन बैंक जिनमें जम्मू एंड कश्मीर बैंक- जवाहर चौक, पंजाब नेशनल बैंक- न्यू मार्केट एवं स्टेट बैंक आफ इंडिया- टीटी नगर भोपाल को अधिकृत किया है। इसके साथ साथ मप्र के अन्य स्थानों के 31 बैंकों को भी पंजीयन के लिए अधिकृत किया गया है।
यात्रा के पंजीयन के लिए, बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टर द्वारा मेडिकल सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। इसके बाद ही पंजीयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। श्राइन बोर्ड द्वारा मेडिकल हेतु भोपाल व आसपास के निवासियों के लिए सिर्फ चार डॉक्टरों को ही अधिकृत किया है। डॉ वीके दुबे जेपी अस्पताल), डॉ संगीता जैन (सीडी राजभवन) डॉ योगेश श्रीवास्तव (सीडी 1100 क्वार्टर), डॉ बीके श्रीवास्तव ( सीएचसी संत हिरदाराम नगर ) है।
39 दिन की यात्रा अब 61 दिन की-
मंडल सचिव रिंकू भटेजा का कहना है कि इसके पहले यह यात्रा वर्ष 2012 में सबसे कम सिर्फ 39 दिन की हुई थी। वर्ष 2013 में 55 दिन वर्ष 2014 में 55 दिन, वर्ष 2015 में 59 दिन वर्ष 2016 में 48 दिन, वर्ष 2017 में 40 दिन वर्ष 2018 में 60 दिन, वर्ष 2019 में 46 दिन, वर्ष 2020-21 में कोरोना महामारी के कारण यात्रा नहीं हुई थी। जबकि र्ष 2022 में 43 दिनों तक यात्रा हुई थी।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                