 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
सावन का महीना चल रहा है. शिव शंकर को यह महीना बहुत पसंद आता है। इस महीने के प्रत्येक सोमवार को महादेव का व्रत रखा जाता है। श्रावण सोमवार का व्रत करने वालों को भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
सावन का पहला सोमवार समाप्त हो गया है। वहीं श्रावण सोमवार के साथ श्रावण मंगलवार का भी बहुत महत्व है। इस महीने के प्रत्येक मंगलवार को मंगला गौरी व्रत मनाया जाता है।
देखा जाए तो यह पूरा महीना भक्ति भाव से व्यतीत होता है। ऐसी स्थिति में व्रत रखने वालों के लिए आज का दिन कुछ खास है। दरअसल, जिन लोगों को उपवास करने की आदत नहीं होती है, उन्हें एक दिन के उपवास के बाद कमजोरी महसूस होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
आज हम आपके लिए लाए हैं व्रत के दौरान पीने के लिए बेहतरीन ड्रिंक्स। जिसे आप व्रत के बाद पी सकते हैं।
वैसे तो लगभग हर व्रत में फलों का सेवन किया जाता है. लेकिन कुछ लोग फलों को चबाने के बजाय जूस पीना पसंद करते हैं। व्रत के दौरान आप किसी भी मौसमी फल का जूस बनाकर घर पर ही पी सकते हैं। यह बहुत ताजा और सेहतमंद होता है। इन दिनों आम और सेब खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।
व्रत के दौरान सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें फल की तरह माना जाता है। इसलिए व्रत में भी इसका सेवन किया जाता है।
दही में टमाटर और खीरा मिलाकर जूस बना सकते हैं. इसमें सेंधा नमक मिलाकर आप व्रत के दौरान भी इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
नारियल पानी से बेहतर कोई पेय नहीं हो सकता। सिर्फ उपवास में ही नहीं, अगर आप बिना उपवास के भी इसे पीते रहेंगे तो आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। नारियल पानी पीने से शरीर को जरूरी मिनरल्स मिलते हैं।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                