 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
हिंदू धर्म में माघ माह के अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल माघ अमावस्या शनिवार के दिन है। माघ माह की अमावस्या को मौनी अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान-दान और पूजा पाठ का विशेष महत्व है। साथ ही अमावस्या के दिन किये उपाय आर्थिक संकट से छुटकारे में भी शुभ परिणाम देने वाले माने जाते हैं।
माघ मास की मौनी अमावस्या 21 जनवरी शनिवार को है. अमावस्या तिथि की शुरुआत सुबह 06 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही, जो रविवार सुबह 02 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन स्नान-दान और पूजा पाठ 21 जनवरी की सुबह किया जाएगा।
मौनी अमावस्या के दिन प्रातः काल ब्रह्म मुहूर्त में उठकर मौन धारण कर पवित्र नदी में स्नान करें। धार्मिक मान्यता अनुसार इस दिन जो लोग मौन स्नान करते हैं उनके जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दान का विशेष महत्व है। इस दिन आप जरूरतमंदों को भोजन कराएं और काले तिल, काले वस्त्र का दान करें। ऐसा करने से हमारे घर से दरिद्रता दूर होती है।
मौनी अमावस्या की रात में चंद्रमा के दर्शन और विधि-विधान से पूजा करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके चंद्र देव की कृपा से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।
माघ मौनी अमावस्या के दिन मां लक्ष्मी के मंत्र का जाप करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने की बात भी कही जाती है।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                