 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
बिहार के सीवान जिले के "बाबा महेंद्रनाथ शिव मंदिर" में मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई। श्रावण मास के पहले सोमवार को हुई इस दुर्घटना में अन्य श्रद्धालु भी घायल हुए हैं। अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद मंदिर परिसर में पुलिस की व्यवस्था कर दी गई है।
घटना सिसवन क्षेत्र के प्रसिद्ध मंदिर बाबा महेंद्रनाथ धाम में जलाभिषेक के दौरान हुई। कोरोना काल के बाद पहली बार श्रावण के पहले सोमवार की सुबह से ही मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी थी। इसी बीच शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को लेकर भगदड़ मच गई और यह बड़ा हादसा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं की इस भीड़ में कुछ महिलाएं जमीन पर गिर गईं और भीड़ ज्यादा होने के कारण उठ नहीं सकीं। जिससे दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना महामारी के समय मंदिर भक्तों के लिए नहीं खुला था। दो साल बाद श्रावण के पहले सोमवार को मंदिर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
1- लीलावती देवी (उम्र- 42 वर्ष, प्रतापपुर ग्राम निवासी हुसैनगंज प्रखंड)
2- सुहागमती देवी (उम्र- 40 वर्ष, पाथर गांव निवासी, जिरावी प्रखंड)
1- शिवकुमारी देवी (पति- जनकदेव भगत, सहदुल्लेपुर ग्राम निवासी, हुसेनगंज प्रखंड)
2- अंजुरिया देवी (पति- दीनानाथ यादव, निवासी प्रतापपुर ग्राम, हुसैनगंज प्रखंड)
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                