Published By:धर्म पुराण डेस्क

इस महीने कई ग्रहों की राशि बदलने जा रही है। इसके अलावा नक्षत्र भी बदलेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का कुछ जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ सकता है। उनकी स्थिति के आधार पर कुछ लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। तो जानिए किस राशि के जातकों की आर्थिक और मानसिक परेशानियां दूर हो सकती हैं और साथ ही अपार लाभ की संभावनाएं बनी रहती हैं।
ज्योतिष के अनुसार मंगल 7 अप्रैल को कुंभ राशि में दिखाई देगा। एक दिन बाद 8 अप्रैल को बुध मेष राशि में प्रवेश करेगा। राहु मेष राशि में प्रवेश करेगा जबकि केतु तुला राशि में प्रवेश करेगा। बृहस्पति 13 अप्रैल को मीन राशि में प्रवेश करेगा। 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेगा। 27 अप्रैल को बुध वृष राशि में प्रवेश करेगा। माह के अंत में 29 अप्रैल को शनिदेव कुम्भ राशि में गोचर करेंगे।
इन्हें बहुत फायदा होगा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए अप्रैल का महीना फायदेमंद हो सकता है। इस राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव रहेगा। हालांकि शनि के राशि परिवर्तन से इस राशि के लोगों को शनि की ढैय्या से राहत मिल सकती है। जिससे इस माह में लगे सभी कार्य पूरे होंगे। कोई नई खबर सुनने को मिल सकती है। आर्थिक स्थिति में भी बड़ी वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके अलावा यदि विवाह में कोई बाधा आ रही है तो वो दूर होगी।
कन्या
कन्या राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना फायदेमंद रहेगा। नौकरी परिवर्तन का विशेष योग है। जातकों का सरकारी नौकरी में स्थानांतरण संभव हो सकता है। ऑफिस में मान सम्मान बढ़ेगा। आमदनी का नया जरिया बनेगा। इसके अलावा नौकरी में तरक्की भी योग बनता जा रहा है। घर में खुशियां आने की संभावना है।
मकर राशि
इस समय शनि की स्थिति मकर राशि में होगी। 29 अप्रैल को शनिदेव मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के राशि परिवर्तन से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसी के साथ नया महीना भाग्य के साथ आएगा। नौकरी में नए और फायदेमंद अवसर मिलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024