Published By:धर्म पुराण डेस्क

अमरूद के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप..! सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी जरूरी 

अमरूद को काटकर उस पर काला नमक, लाल मिर्च डालकर खाने का मजा ही कुछ और है. स्वाद के मामले में ही नहीं बल्कि अमरूद सेहत के लिए भी बहुत अच्छा है. जानिए फ़ायदे..!!

अमरूद विशेष रूप से सर्दियों का फल है। इसका स्वाद मीठा होते हैं लेकिन इसके कई औषधीय गुण भी हैं। अमरूद सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा यह सुंदरता बढ़ाने के लिए भी कारगर माना जाता है। जानिए इससे होने वाले फायदों के बारे में..!

जानिए अमरूद के फायदे-

अमरूद खाने से पाचन और कफ की समस्या दूर होती है। अमरूद में फाइबर के साथ विटामिन ए, विटामिन सी और फोलिक एसिड होता है। यह पोटेशियम, तांबा और मैंगनीज जैसे खनिजों में समृद्ध है।

अमरूद का सेवन करने से पाचन और कफ की समस्या जल्दी दूर हो जाती है। क्योंकि इसमें एंटी बैक्टीरियल और कैंसर रोधी गुण होते हैं। यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को दूर करता है। इसके अलावा एंटी-एजिंग गुण त्वचा की झुर्रियों को दूर करने में मदद करेंगे।

जानिए अमरूद के पत्तों के फायदे-

अमरूद ही नहीं बल्कि इसके पत्ते और छाल भी शरीर के लिए फायदेमंद माने गए हैं। पत्ते मधुमेह और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते है। इसके सेवन से एसिडिटी, पीरियड्स, मुंह के छाले और जोड़ों के दर्द की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

इस तरह सेवन करने से मिलेंगे कई फायदे-

अमरूद के पत्ते कई बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। इसके पत्तों को उबालकर उसका काढ़ा पीने से कई फायदे मिलते हैं। 8-10 अमरूद के पत्तों को 3-4 कप पानी में उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए तब अमरूद का काढ़ा चाय की तरह 2 बार पीएं. 

यह मुंह के छाले और मसूड़ों के दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाएगा। अमरूद के पत्ते के पानी का सेवन करने से आपको झुर्रियों से राहत मिलेगी। इसके अलावा अगर आप इस पानी से अपने बाल धोएंगे तो इससे बालों का झड़ना बंद होगा और उनकी ग्रोथ भी बढ़ेगी।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........