विश्व के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर

DHARMA STHAL

1. अंकोरवाट मंदिर, अंगकोर, कम्बोडिया

2. श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली, भारत

3. अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली, भारत

4. बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर, हावड़ा, भारत

5. थिल्लई नटराज मंदिर, चिदंबरम, भारत

5. थिल्लई नटराज मंदिर, चिदंबरम, भारत

DHARMA STHAL

भगवान शिव को समर्पित थिल्लई नटराज मंदिर को चिदंबरम मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | यह चिदंबरम मंदिर पांच पवित्र शिव मंदिरों में से एक है, इन पांच पवित्र मंदिरों में से प्रत्येक मंदिर पांच प्राकृतिक तत्वों में से किसी एक का प्रतिनिधित्व करता है | चिदंबरम आकाश का प्रतिनिधित्व करता है |

4. बेलूर मठ रामकृष्ण मंदिर, हावड़ा, भारत

DHARMA STHAL

बेलूड़ मठ भारत के पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बेलूड़ में स्थित है। यह रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ का मुख्यालय है। इस मठ की वास्तु में हिन्दू, इसाई तथा इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है जो धर्मो की एकता का प्रतीक है।

3. अक्षरधाम मंदिर, नई दिल्ली, भारत

DHARMA STHAL

आधुनिक काल में भारत की राजधानी दिल्ली में बनाया गया यह अक्षरधाम (स्वामीनारायण) मंदिर एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है | इसे ज्योतिर्धर भगवान स्वामिनारायण की पुण्य स्मृति में बनवाया गया है | यह लगभग 2,40,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में बना हुआ है | इस मंदिर में वर्षभर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है |

2. श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर, तिरुचिरापल्ली, भारत

DHARMA STHAL

यह भारत का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर है, जो तमिलनाडु के त्रिची नामक स्थान पर स्थित है. यह विष्णु मंदिर लगभग 6,31,000 वर्गमीटर के क्षेत्र में स्थित है. यह इतना विशाल है कि एक पूरा शहर इसमें बसा हुआ है | श्री रंगनाथ स्वामी मंदिर एक तरफ कावेरी नदी से और दूसरी तरफ कावेरी शाखा कोलिदम से घिरा हुआ है। यह हिन्दुओं का एक प्रमुख तीर्थयात्रा गंतव्य और भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है।

1. अंकोरवाट मंदिर, अंगकोर, कम्बोडिया

DHARMA STHAL

अंकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे विशाल हिन्दू मंदिर है | यह मंदिर कम्बोडिया के अंगकोर नामक स्थान पर बना हुआ है इसलिए इसको अंकोरवाट मंदिर कहते है | यह विष्णु मंदिर सम्राट सूर्यवर्मन के शासनकाल में बना था | यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल यह मंदिर सैकड़ो वर्गमील में फैला हुआ है | यह मंदिर 820,000 वर्गमीटर में फैला हुआ है |