पैसा कमाना बुरा नहीं, इमानदारी से भी अमीर बना जा सकता है? - अतुल विनोद

भारतीय संस्कृति मूल्य आधारित व्यवस्था है जो सत्य की पक्षधर है, इस संस्कृति को आधुनिक धन आधारित व्यवस्था ने गहरी चोट पहुचाई है| तब पैसा एक साधन था लेकिन अब पैसा ही साध्य बन गया है| पैसे कमान लक्ष्य तक सीमित होता तो ठीक था लेकिन इसे हासिल करने की जिद में जब व्यक्ति साडी हदें लांघ दे तो चिंता की बात हो जाती है|

पैसा यदि बेईमानी,छल,कपट जैसे असाध्य तरीकों की बजाये सही तरीके से हासिल किया जाए तो कोई बुराई नहीं| बेचना बुरा नहीं लेकिन आप सही चीज़ बेचें, काम कोई भी हो लेकिन यदि उनसे समाज और देश का भला न हो तो नुक्सान भी न हो| यदि यही पैसा किसी पवित्र कार्य से और पवित्र उद्देश्य से कमाया जाये तो ये भी एक यज्ञ बन सकता है|

लोग आमतौर पर ये तर्क देते सुनाई देंगे कि सही तरीके से पैसा कमाया ही नहीं जा सकता लेकिन ये कोरी कल्पना है| आज पूरे विश्व में पैसा कमाने वाले अमीरों ने ये साबित कर दिया है कि मूल्य, सिद्धांत और सेवा के कार्यों से भी धन अर्जित किया जा सकता है| इस धन से मिलने वाली ख़ुशी और संतोष की कोई सीमा नहीं| 

दुनिया के विकसित देश के लोग तेज़ी से मूल्य आधारित जीवन और कार्य शैली की तरफ बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में उल्टा हो रहा है यहाँ सच्चाई की बातें लोगों को दकियानूसी लगती हैं| 

धन युग ने सबसे ज्यादा पथभ्रष्ट भारतीयों को किया है, सामाजिक व्यवस्था की जगह पूंजीवादी (कैपिटलिस्टिक इकोनॉमी) के दौर में लोगों ने सिस्टम की खामियों का फायदा उठाकर जमकर फायदा उठाया और आज भी वही जारी है|

इस बात में दो मत नहीं कि धन जीवन के संचालन में अहम भूमिका निभाता है, और देश में आज एक बड़ी आबादी धन की कमी से जूझ रही है, ये संसार प्रचुरता से भरा हुआ है यहाँ संसाधनो की कोई कमी नहीं| इतने ही साधनों से सबकी जिंदगी बेहतर बन सकती है| 

दुनिया के विकसित देश के लोग आज बुनियादी पूंजी की कमी से बाहर आ चुके हैं| भारतीय भी इससे तंगी के दौर से बाहर आ सकते हैं, ये भी जगजाहिर है की दुनिया में गरीबी से अमीरी तक पहुँचने के रास्ते हैं|

एक गरीब घर में पैदा हुआ प्राइम मिनिस्टर या प्रेसिडेंट बन सकता है , एक दासी पुत्र चन्द्रगुप्त भारत का महान राजा बन सकता है बस ज़रूरत है आपको अपना चाणक्य ढूँढने की जो आपको सही रास्ता दिखा सकता है|

मै आपके सामने कुछ सवाल रख रहा हूँ जो आपको अपनी वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन करने में सहायता देगी

 

कुछ सवाल जो आज आपको खुद से पूछना चाहिए

 

क्या आपका जीवनसाथी आपकी आर्थिक स्थिति से खुश हैं?

क्या आपके बच्चे आर्थिक तंगी को महसूस और बयाँ करते हैं?

क्या आपको पता है कि आप आज कहाँ खड़े हैं?

क्या आपको पता है कि आप अपनी आमदनी कैसे बढ़ा सकते हैं?

क्या आप अपनी बेहतरी के लिए सरकार से सहायता ले सकते हैं

आप कौन सा ऐसा काम करें कि वो आपको फिनांसिअल मजबूती दे?

आपने वर्तमान कार्य को आप कैसे और ज्यादा प्रोडक्टिव बना सकते हैं ?


-अतुल विनोद