Published By:धर्म पुराण डेस्क

सावन मास के 35 दिन में 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

दर्शन का नया रिकॉर्ड: देश के अन्य ज्योतिर्लिंग में नहीं पहुंचे इतने श्रद्धालु

सावन में एक बार फिर महाकाल दर्शन का नया रिकॉर्ड बना है। इन 35 दिनों में 1 करोड़ से अधिक श्रद्धालु बाबा की शरण में आए। भक्तों की यह संख्या देश के अन्य प्रमुख ज्योतिर्लिंग व मंदिरों की तुलना में कहीं ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो प्रतिदिन यहां 3 लाख श्रद्धालु आए हैं।

महाकाल लोक बनने के बाद यहां आने वाले भक्तों की संख्या तेजी से बढ़ी है। 4 जुलाई से शुरू हुए सावन मास के बाद मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती गई।

अभी पांच सवारी बाकी

अभी बाबा की पांच सवारी निकालना बाकी है। वहीं अधिकमास के कारण सावन बीतने में 21 दिन बाकी है। उम्मीद है कि सावन में अभी 50 लाख श्रद्धालु शहर आएंगे।

सावन के 35 दिनों में बाबा महाकाल के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या 1 करोड़ पार कर गई है। इतने कम समय में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

धर्म जगत

SEE MORE...........