 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा से पहले तेज कर दी गई काम की रफ्तार
22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। कार्यक्रम से पहले मंदिर निर्माण के काम की रफ्तार तेज कर दी गई है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट 15 जनवरी तक हर संभव व्यवस्थाएं पूरी करने में जुटा है।
इस बात को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में और 500 से अधिक मजदूरों को लगाया गया है। मंदिर के निर्माण में अब तक 3500 मजदूर लगे हुए हैं। अब इनकी संख्या लगभग चार हजार हो गयी है। अभी तक कर्मचारियों को दो शिफ्ट में आठ-आठ घंटे की ड्यूटी लगाई जाती थी। अब निर्माण कार्य तीन शिफ्ट यानी 24 घंटे चल रहा है। ताकि समय रहते मंदिर निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया को पूरा किया जा सके।
जानकारी के अनुसार राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर बनकर तैयार हो गया है। इसकी फिनिशिंग जोरों पर है। ग्राउंड फ्लोर के फर्श का काम पूरा होने वाला है। फर्श के साथ ही स्तंभों में मूर्तियों की नक्काशी का काम भी 15 जनवरी तक पूरा किया जाना है। मंदिर के गर्भगृह में बने तीन फीट ऊंचे और आठ फीट लंबे सिंहासन को सोने से जड़ने का काम भी शुरू हो गया है। सिंहासन पर ताम्रपत्र रखा जा रहा है। इस पर सोना चढ़ाया जाएगा।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                