 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
साल 2022 के आखिरी दो महीनों में शादी के लिए बहुत कम मुहूर्त है।
नवंबर में 5 दिन और दिसंबर में 4 दिन शुभ है। सीजन की आखिरी शादियां 9 दिसंबर को मुहूर्त में होगी। उसके बाद 15 दिसंबर से खरमास मास शुरू होगा। इस काल में विवाह नहीं होते हैं। मकर संक्रांति यानी 15 जनवरी 2023 से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे।
लग्न मुहूर्त के लिए तिथि, वार और नक्षत्रों के साथ-साथ सूर्य, गुरु और शुक्र ग्रहों की स्थिति का भी विशेष रूप से विचार किया जाता है। सूर्य के धनु या मीन राशि में होने पर विवाह नहीं होते हैं। वहीं अगर बृहस्पति और शुक्र अस्त हों तो विवाह का शुभ मुहूर्त नहीं होता है।
खरमास 16 दिसंबर से …
सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलता है और प्रत्येक राशि में एक महीने तक रहता है। लेकिन धनु के धनु राशि में आने से खरमास शुरू हो जाता है।
इस दौरान विवाह और अन्य शुभ कार्यों के लिए कोई मुहूर्त नहीं होता है। इस बार खरमास 16 दिसंबर से शुरू होकर 15 जनवरी तक चलेगा। इसके खत्म होते ही शादी का अगला सीजन शुरू हो जाएगा। बृहस्पति ज्योतिष में वैवाहिक जीवन का कारक ग्रह है।
नवंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
25 नवंबर 2022,
27 नवंबर 2022,
दिसंबर 2022 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
2 दिसंबर 2022,
7 दिसंबर 2022,
8 दिसंबर 2022,
9 दिसंबर 2022 को ही शादी के मुहूर्त हैं,
जनवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
अगले साल जनवरी और फरवरी में कई अच्छे शुभ नक्षत्र पड़ रहे हैं। जनवरी में 15, 18, 25, 26, 27, 30 और 31 तारीख को काफी संख्या में शादियां होनी हैं।
फरवरी 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
फरवरी में 6, 7, 9, 10, 12, 13, 14, 22, 23 और 28 तारीख को खूब शहनाइयां बजेंगी।
मार्च 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त-
मार्च में महज चार मुहूर्त 6, 9,11 और 13 तारीख को होगा। अप्रैल में शादियां नहीं होंगी।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                