Published By:धर्म पुराण डेस्क

गुजरात के अलावा, ये गणेश मंदिर हैं देश में प्रसिद्ध, नियमित रूप से करें इनके दर्शन

इस समय देशभर में गणेशोत्सव चल रहा है और साथ ही भक्त बप्पा के चरणों में नतमस्तक होने को आतुर हैं। लोग अपने घर को सजाते हैं और उनका स्वागत भी करते हैं।

पहले की बात करें तो महाराष्ट्र और खासकर मुंबई को ही गणेशोत्सव के लिए जाना जाता था लेकिन अब पूरे भारत में बप्पा का जोरदार स्वागत होता है। 

पहले बड़े पंडालों में बप्पा की बड़ी मूर्ति स्थापित की जाती थी और आज भी ये परंपरा वैसी की वैसी ही है। लेकिन अब हर घर में गणेश जी की भी स्थापना हो रही है। तो आइए जानते हैं, कि इसके अलावा किन मंदिरों में आप बप्पा को शीश झुकाकर पुण्य कमा सकते हैं।

गोवा:

भारतीयों की पसंदीदा जगहों में से एक गोवा में भी गणेशोत्सव की धूम रहती है। यहां भगवान गणेश की विशेष पूजा और स्थापना की जाती है। यहां इस पर्व का विशेष महत्व होता है। यहां गणेशपुरी और खंडोला में प्रसिद्ध मंदिर हैं। जहाँ आपको इको फ्रेंडली मूर्तियां देखने को मिलेंगी। इन मूर्तियों को नारियल के खोल और बांस से ख़ास तौर पर बनाया गया है।

हैदराबाद:

हैदराबाद में लोग इस त्योहार को खास तरीके से मनाते हैं। यहां के खैरताबाद, कमलानगर, बालापुर, चैतन्यपुरी जैसे स्थानों के पंडाल प्रसिद्ध हैं। सबसे पुराने पंडाल के रूप में गोवलीपुरा गणेश पंडाल को जाना जाता है। जबकि भगवान की सबसे बड़ी मूर्ति खैरताबाद में स्थापित की जाती है।

हुबली:

यह जगह कर्नाटक में स्थित है। ये एक छोटा सा शहर है जहाँ पर भी गणेश चतुर्थी भव्य तरीके से मनाई जाती है। यहां भगवान गणेश के साथ माता पार्वती की भी पूजा की जाती है। कई महिलाएं इस त्योहार के दौरान उपवास रखती हैं और समृद्ध वर्षों के लिए प्रार्थना करती हैं।

दिल्ली:

दिल्ली में गीत, नृत्य, सुंदर मंडप और प्रसादी के साथ गणेशोत्सव मनाया जाता है। दिल्ली इस त्योहार को उत्साह के साथ मनाती है। नेताजी सुभाष प्लेस ग्राउंड, पीतमपुरा, डीडीए मिनी स्टेडियम, लक्ष्मी नगर, श्री विनायक मंदिर मार्ग और सरोजिनी नगर की जाना आपको बेहतरीन अनुभव देने के लिए एक अच्छा विकल्प है।


 

धर्म जगत

SEE MORE...........