 Published By:अतुल विनोद
 Published By:अतुल विनोद
					 
					
                    
लाइफ में गेम चेंजर ही सक्सेसफुल होते हैं| गेम चेंजर वो होते हैं जो अपनी लाइफ को अपने मुताबिक ढालने की क्षमता रखते हैं| यह वो लोग होते हैं जो अपनी लाइफ को मॉडिफाई कर सकते हैं| यह वो लोग होते हैं जो यू-टर्न ले सकते हैं| यह वो लोग होते हैं जो डिसीजन ले सकते हैं|
Life नदी की तरह है जिसे अपना रास्ता खुद बनाना पड़ता है| ये रिवर की तरह ही टेढ़े मेढ़े घुमावदार रास्तों से होकर गुजरती है| नदी की तरह जो खुद को मोल्ड करने की क्षमता रखता है| जो अबाध गति से बहते रहने की क्षमता रखता है| जो मोड़, अवरोध आने पर नए रास्ते बना कर आगे बढ़ निकलने की क्षमता रखता है| वो ही गेम चेंजर होता है|
लाइफ में अनेक खेल सामने आते हैं| लेकिन उन खेल में हम कैसे बेहतर प्रदर्शन करते हैं? उन खेलों में कैसे हम अपनी भूमिका के जरिए परिवर्तन ला सकते हैं? उनका नतीजा बदल सकते हैं, हार को जीत में बदल सकते हैं? हारते हारते कुछ ऐसा कर सकते हैं जो हार को जीत में तब्दील कर दे|
गेम चेंजर वो होता है जो आखिरी चरण में हारते हुए दिखाते हुए भी पूरी तरह से पैटर्न मारते हुए कुछ ऐसा कर दे जो उसकी पूरी लाइफ को बदल दे, उसके मायने बदल दे| Life में यदि कोई मोड़ ऐसा आ जाए जब हम डिप्रेशन में पहुंच जाएं, हारने का अनुभव होने लगा तो हम कुछ ऐसा कर दें जो इन सारी निराशाओं को उखाड़ फेंक आशा का एक नया संचार कर दे|
गेम चेंजर वो होता है जो बाकियों से अलग होता है|| जो भीड़ से अलग दिखता है|
ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में एक बार नहीं बार बार गेम चेंजर की भूमिका निभाई| गेम चेंजर ये भूमिका निभाते दिखते हैं लेकिन वास्तव में यह उनके व्यक्तित्व का हिस्सा होता है|
वो वे होते हैं जो न सिर्फ अपनी लाइफ को बदल सकते हैं बल्कि दूसरों की लाइफ में भी चेंज ला सकते हैं| पूरी सोसाइटी को बदल सकते हैं, सिस्टम को बदल सकते हैं|
आज ऐसे ही गेम चेंजर की जरूरत है| ऐसे ही लोग आगे बढ़ सकते हैं, ऐसे ही लोग धरती को खुशनुमा बना सकते हैं, ऐसे ही लोग धरती को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे ले जा सकते हैं|
बहुत सारी सुख सुविधाएं या पद प्रतिष्ठा होने से लाइफ बेहतर मानी जाना भूल होगा| वास्तव में लाइफ में हमें अपने मूल लक्ष्य के प्रति अपने आपको मोड़ लेना पड़ेगा, जो व्यक्ति सुविधा भोगी जिंदगी और सहजता के बीच अपने लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ने के लिए सब कुछ बदलने की क्षमता रखता है वो ही गेम चेंजर है|
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                