 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    .jpg)
आपने सुना होगा कि बहुत से लोग वजन कम करने और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी पीते हैं। इसके अलावा सर्दी-खांसी से बचने के लिए भी गर्म पानी पिया जाता है। कुछ लोग सुबह उठने के बाद गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं।
लेकिन आपको बता दें कि गर्म पानी पीना जितना फायदेमंद होता है उतना ही नुकसानदायक भी हो सकता है। अगर आप ज्यादा गर्म पानी पीते हैं तो यह आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि ज्यादा गर्म पानी से क्या नुकसान हो सकते हैं?
एकाग्रता को प्रभावित करेगा-
कई अध्ययनों से पता चलता है कि यदि आप प्यास लगने पर बार-बार गर्म पानी पीते हैं, तो यह आपकी एकाग्रता को प्रभावित करेगा। बहुत गर्म पानी मस्तिष्क की कोशिकाओं में सूजन पैदा कर सकता है। इससे मानसिक परेशानी हो सकती है।
किडनी पर प्रभाव-
गर्म पानी पीने से किडनी की समस्या भी हो सकती है। गुर्दे में एक विशेष केशिका प्रणाली होती है। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। जानकारों का कहना है कि गर्म पानी की वजह से किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है। यह उसे बुरी तरह प्रभावित कर सकता है।
आंतों की समस्या-
ज्यादा गर्म पानी पीने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। यह आंतों को भी प्रभावित करता है। जिन लोगों को आंतों की समस्या है उन्हें गर्म पानी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा गर्म पानी से मुंह में छाले हो सकते हैं।
सांस लेने में कठिनाई-
गर्म पानी पीने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। इससे मस्तिष्क और श्वसन संबंधी बीमारियां हो सकती हैं। ज्यादा गर्म पानी पीने से सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है।
पेट की सूजन-
ज्यादा गर्म पानी पीने से हमारे शरीर के अंदरूनी अंगों पर असर पड़ता है। ज्यादा गर्म पानी पीने से पेट में जलन हो सकती है। इससे पेट से संबंधित खतरनाक बीमारियां भी हो सकती हैं।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                