 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
स्वास्थ्य के लिए सेब बेहद लाभकारी माना जाता है। रोजाना एक सेब खाने से आप कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकते हैं। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपको कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं परंतु सेब खाने के बाद कुछ और खाया जाए तो यह हानिकारक भी हो सकता है। हम आपको बताने जा रहे है, कि सेब खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए।
सेब की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचना चाहिए। खासकर जिन लोगों को कफ की समस्या रहती है वे सुबह के समय सेब का सेवन करने से बचना चाहिए।
सेब खाने के बाद मूली का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पाचन से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है साथ ही सेब खाने के बाद पानी का सेवन भी नहीं करना चाहिए इससे आंतों में सूजन या अपच की समस्या हो सकती है।
सेब का सेवन करने के बाद दही का सेवन में नहीं करना चाहिए क्योंकि दही की तासीर भी ठंडी होती है। सेब का सेवन करने के बाद अचार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पेट में साइट्रिक एसिड बढ़ सकता है। साथ ही व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्याएं भी हो सकती है।
अगर सेब के फ़ायदे की बात की जाये तो कब्ज और गैस की परेशान मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है।
सेब में मौजूद फाइबर दांतों को मजबूत बनाए रखने में अहम होता है। वहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरस गुण पाए जाते हैं, तो वायरस और बैक्टीरिया को दूर कर सकते हैं। सुबह के वक्त सेब का सेवन करने से मुंह में सलाइवा की मात्रा बढ़ती है, जिससे आप पायरिया की शिकायत से बच सकते हैं।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                