 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
1. प्लावनी प्राणायाम 2. भुजंगासन
प्लावनी प्राणायाम-
इस प्राणायाम में उदर में श्वास भरने का अभ्यास किया जाता है। पेट में वायु भरकर मशक या रबड़ के गोले के समान फुला दिया जाता है। खूब वायु भर जाने पर पेट पर ठोकने से एक प्रकार की आवाज सी आती है, परन्तु इसमें ध्यान रखने की बात यह है कि जिस समय उदर में वायु भरें, तब शरीर के अन्य अंगों में वायु नहीं होनी चाहिए, तभी प्लावनी सिद्ध होगी।
इस प्राणायाम में साधक का प्राण पर तो अधिकार हो ही जाता है, साथ ही उदर के सब रोगों का नाश होकर पेट मुलायम हो जाता है और आरोग्यता का विकास करता है। कब्ज तो जड़ से समाप्त हो जाती है, जिसको सर्व रोगों का जनक कहा जाता है।
समान वायु की शुद्धि, मल-मूत्र का निर्विघ्न विसर्जन, पाचन शक्ति में वृद्धि, वीर्य एवं रक्त में शुद्धि आदि अनेक लाभ होते हैं। प्लावनी प्राणायाम करके व्यक्ति इच्छानुसार पानी में खड़ा रह सकता है। फिर उड्डियान बंध करके वायु धीरे-धीरे बाहर निकाल दें। इस प्राणायाम को किसी अनुभवी से सीख लेना चाहिए। जो मनुष्य इसके अभ्यासी हों, वे कुछ दिन तक बिना आहार के रह सकते हैं।
भुजंगासन-
पेट के बल आसन पर लेट जाएँ। सिर का अगला भाग भूमि पर टिका हुआ रहेगा। पैरों के पंजे लंबे होकर भूमि में टिकने चाहिए। एड़ियां और घुटने भी मिले रहें। दोनों हाथों की कोहनियाँ मुड़ी हुई ऊपर की ओर तथा उँगलियाँ कन्धों के नीचे रखकर कमर से लगी रहनी चाहिए। धीरे-धीरे ठुड्डी को ऊपर उठाते हुए ग्रीवा को जितना हो सके, पीछे की ओर मोड़िए। पेट नाभि तक उठेगा और नाभि से निचला भाग भूमि पर टिका हुआ रहेगा।
अभ्यस्त हो जाने पर हाथों को भी ऊपर उठाया जा सकता है या नाममात्र का सहारा लिया जा सकता है। दस-पन्द्रह सेकेण्ड के पश्चात धीरे-धीरे पूर्व स्थिति में आना होता है। यह अभ्यास 2 से 5 बार किया जा सकता है।
लाभ : इस आसन से भूख बढ़ती है, जठराग्नि तेज होती है, मेरुदण्ड लचीला और स्वस्थ रहता है। इस आसन से आमाशय और पीठ की पेशियों पर स्वास्थ्यकारी दबाव पड़ता है, जिससे इन भागों में रक्त प्रवाह तीव्र हो जाता है।
रीढ़ की कशेरुकाओं के बीच-बीच से नाड़ियों के अनेक जोड़ निकलते हैं। इड़ा और पिंगला नामी नाड़ियाँ भी मेरुदण्ड के अगल-बगल में अवस्थित बताई जाती हैं। यही कारण है कि इस आसन का अन्य आसनों में महत्वपूर्ण स्थान है। कुण्डलिनी शक्ति के प्रजागरण में भी यह आसन बड़ा सहायक है।
डिस्क्लेमर कृपया उपरोक्त आसन चिकित्सक की देखरेख और योगाचार्य की सलाह पर ही करें|
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                