Published By:धर्म पुराण डेस्क

देश भर में चैत्र नवरात्रि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी कि महाअष्टमी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। इसे दुर्गाष्टमी भी कहते हैं। इस दिन मां महागौरी की पूजा होती है। मां महागौरी का संबंध शुक्र ग्रह से है। इनकी आराधना से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है।
आइए जानते हैं चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा विधि और मंत्र …
पूजा विधि-
महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा में श्वेत वस्त्र धारण किये जाते हैं। देवी महागौरी को चंदन, रोली, मोली, कुमकुम, अक्षत, मोगरे का फूल अर्पित कर देवी के सिद्ध मंत्र 'श्रीं क्लीं ह्रीं वरदायै नम: का जाप करें|'
इसके बाद माता रानी के प्रिय भोग नारियल का प्रसाद चढ़ाएं फिर 9 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं। संधि काल में भी माता की पूजा करें।
मान्यता है कि महाअष्टमी की पूजा से कुल में चली आ रही मुसीबतें और परेशानियां कम होती हैं। साथ ही कन्या भोजन कराने से घर में धन-धान्य के भंडार भरे रहते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रहा मनमुटाव खत्म होता है। विवाह संबंधित अड़चनें दूर होती हैं।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024