 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
मध्य प्रदेश का एक अनोखा मंदिर जहां दिन में तीन बार बदलता है मां का रूप, आम लोगों से लेकर बड़ी हस्तियां पूजा करने आते हैं.
राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध माता पीताम्बरा मंदिर मध्य प्रदेश के दतिया जिले में स्थित है माना जाता है कि माता पीताम्बरा देवी इस मंदिर में दिन में तीन बार अपना रूप बदलती हैं।
कहा जाता है कि जो भी भक्त इस मंदिर में अपनी मन्नत लेकर आते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, इसलिए भक्त साल भर मंदिर में आते रहते हैं, लेकिन नवरात्रि के अवसर पर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। देश के बड़े राजनेता, उद्योगपति, फिल्म अभिनेता भी इस मंदिर में दर्शन करने आते हैं।
शक्तिपीठ का इतिहास -
पीतांबरा पीठ मंदिर की स्थापना 1935 में दतिया के शासक राजा जीत सिंह बुंदेला ने की थी, संत स्वामीजी महाराज ने इसमें सहायता की थी। पीतांबरा पीठ मंदिर परिसर में उग्र रूप में माता धूमावती का मंदिर भी है, मान्यता है कि इस मंदिर के दर्शन करने से संतान सुखी हो जाती है।
देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू ने यज्ञ किया था -
मां पीतांबरा पीठ की शक्ति और प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 1962 में जब देश पर युद्ध का खतरा मंडरा रहा था और दूसरे देशों ने भी भारत की मदद करने से इनकार कर दिया था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने पीतांबरा पीठ में 21 कुंडीय महायज्ञ किए। यह महायज्ञ 11 दिनों तक चला, कहा जाता है कि जब 11वें दिन पूर्णाहुति हुई तो चीन ने अपनी सेना वापस बुला ली। मंदिर में इस तरह के अनुष्ठान बाद में भी होते रहे हैं।
1965 और 1971 में भी जब भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था, तब भी यहां विशेष अनुष्ठान किए गये थे। इसके अलावा जब कारगिल युद्ध हुआ था तब तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने माता के दरबार में विशेष यज्ञ अनुष्ठान कराया था।
माता के दरबार में आए बड़े-बड़े दिग्गज नेता..
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, दिवंगत नेता माधवराव सिंधिया, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह, दिग्विजय सिंह, उमा भारती, वर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्य सिंह आदि यहाँ आते रहे हैं| गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य नेता मंदिर के दर्शन करते रहते हैं। यहां राजनेताओं के अलावा फिल्म अभिनेता भी आते-जाते रहते हैं।
आप कैसे पहुंच सकते हैं मां पीताम्बरा पीठ के दरबार में?
रेल द्वारा-
आप ट्रेन से सीधे दतिया जा सकते हैं। यहां से आपको बस या टैक्सी मिल जाती है, जहां से आप माता दरबार पहुंच सकते हैं।
हवाई मार्ग से-
यदि आप हवाई जहाज से दतिया आना चाहते हैं तो निकटतम हवाई अड्डा ग्वालियर है जो यहाँ से 90 किमी दूर है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                