Published By:धर्म पुराण डेस्क

सनातन धर्म में कई पौधे ऐसे हैं, जिनकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूजा की जाती है। घर में तुलसी का पौधा होना भी बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि तुलसी का पौधा आपके घर में शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है। इसके साथ ही तुलसी का पौधा आपको अच्छे-बुरे का संकेत भी देता है।
आपने अक्सर देखा होगा कि तुलसी का हरा पौधा अचानक सूख जाता है या तुलसी के पत्ते गिरने लगते हैं, जो घर या किसी सदस्य पर विपत्ति का पूर्वाभास होता है।
तुलसी के मुरझाने का क्या है संकेत-
कई लोग अपने घर में तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। लेकिन पौधे की ठीक से देखभाल न करने, बहुत अधिक या बहुत कम पानी चढ़ाने के कारण तुलसी का पौधा सूखने लगता है। अगर घर में लगा तुलसी का हरा पौधा अचानक से सूखने लगे तो यह भविष्य में बड़ी गिरावट का संकेत हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यह चिन्ह बताता है कि आपके घर पर विष्णु जी की कृपा नहीं है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, तुलसी भगवान कृष्ण या विष्णु जी की प्रिय है। श्रीकृष्ण के चरणों में तुलसी चढ़ाना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर तुलसी सूख जाए तो इसे नजरअंदाज न करें..!
बल्कि इसके लिए कुछ ज़रूरी उपाय बताये गए हैं जैसे-
1. तुलसी के पौधे में नियमित रूप से पानी दें।
2. सुबह-शाम पूजा कर दीपक जलाएं।
3. सुबह नहाने के बाद ही तुलसी के पौधे को स्पर्श करें। साथ ही रात के समय तुलसी को स्पर्श न करें।
4. ज्यादा देर तक ठंडे या गर्म स्थान पर न रखें।
5. अगर पौधा बार-बार मुरझा रहा है तो पौधे को घर से हटा दें और नया पौधा लगाये।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024