 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
आंगन में तुलसी न हो तो अशुभ होता है
घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसका जितना धार्मिक महत्व है, विज्ञान की दृष्टि से भी उतना ही लाभकारी है। इसके अलावा ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में तुलसी का पौधा घर में रखना बहुत ही लाभकारी बताया गया है। इन्हीं सब कारणों से ज्यादातर घरों में तुलसी का पौधा होता है। भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए। ठाकुर जी को तुलसी जी बहुत प्रिय हैं। इसके अलावा जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में देवी लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
इन बातों से अवगत रहें
तुलसी का पौधा चुनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो यह अच्छे की जगह नुकसान कर सकता है। तुलसी को हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। तुलसी के पौधे को गलत दिशा में रखने का कोई मतलब नहीं है।
घर में तुलसी का पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि इसकी पूजा भी करनी चाहिए और रोजाना इसकी सेवा करनी चाहिए। इसके लिए रोज सुबह स्नान कर तुलसी को जल चढ़ाएं और शाम को दीपक जलाएं। तुलसी को जल चढ़ाते समय महिलाओं को कभी भी अपना सिर खुला नहीं रखना चाहिए। हो सके तो दूध में पानी मिला लें।
रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को कभी भी जल न दें। इस दिन तुलसी जी भगवान विष्णु का व्रत रखती हैं। तुलसी के पौधे के आसपास गलती से भी कचरा, गंदे बर्तन, चप्पल, झाड़ू या मलबा न रखें। वहीं इस बात का भी ध्यान रखें कि तुलसी के पौधों पर गंदा पानी कभी न गिरे, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. इसके अलावा भी कई समस्याएं हो सकती हैं।
तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे न लगाएं। नहीं तो घर में दुर्भाग्य और नकारात्मकता बढ़ेगी। जिस गमले में आप तुलसी लगा रहे हैं उस गमले में कोई दूसरा पौधा न लगाएं। साथ ही तुलसी के पौधे को फर्श पर न रखें। इसे घर के आंगन या बालकनी में रखना चाहिए।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                