 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
सर्दी के मौसम में सर्दी-खांसी की समस्या सभी को हो जाती है। ऐसे में घरेलू नुस्खे आपको राहत दे सकते हैं। जानिए कुछ उपायों के बारे में जो...
सर्दी में होने वाली आम सर्दी-खांसी की समस्या ..
ऐसे में इन चीजों का सेवन करें ..
सर्दी-खांसी, वायरल, फ्लू जैसे रोग दूर रहेंगे-
सर्दी का मौसम आते ही सर्दी-खांसी हो जाती है। सर्दी के मौसम में खांसी, जुकाम, वायरल और फ्लू जैसी बीमारियां होना आम बात है। इसलिए इस मौसम में लाइफस्टाइल और डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है।
अदरक-
अदरक का सेवन करने से सर्दी के सभी लक्षणों से राहत मिलती है। अदरक गर्म और जलन रोधी गुणों से भरपूर होता है। जो बंद नाक, गले की खराश समेत कई बीमारियों से निजात दिलाता है। इसके सेवन के लिए आप अदरक की चाय का सेवन कर सकते हैं।
लहसुन-
सर्दियों के मौसम में लहसुन का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि लहसुन की तासीर गर्म होती है। जिससे यह आपके शरीर को अंदर से गर्म रखता है और आपको सर्दी, फ्लू जैसी बीमारियों से बचाता है।
शहद-
सर्दियों के मौसम में शहद का सेवन करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि शहद आपके शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ गले की खराश से भी राहत दिलाने का काम करता है।
सूखे मेवे-
सूखा मेवा हर मौसम में खाया जा सकता है. लेकिन अगर आप सर्दियों में अपने दिन की शुरुआत सूखे मेवों से करते हैं तो आप खांसी-जुकाम से बचे रह सकते हैं।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                