Published By:धर्म पुराण डेस्क

आज से फाल्गुन मास, इस माह महाशिवरात्रि, जानिए होली के साथ कौन-सा तीज पर्व आएगा..

इस महीने में व्रत, उपवास और त्योहारों के अलावा महापुरुषों की जयंती भी मनाई जाएगी।

हिंदू कैलेंडर का आखिरी महीना फाल्गुन 17 फरवरी से शुरू हो गया है। जिसमें शिव पूजा के महाशिवरात्रि के साथ-साथ रंगों के त्योहार होली भी है। शिव मंदिरों में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 

मठों और मंदिरों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के उत्सव भी होंगे। इस महीने में व्रत, उपवास और त्योहारों के अलावा महापुरुषों की जयंती भी मनाई जाएगी।

यह महीना आनंद और उल्लास का महीना माना जाता है। महाशिवरात्रि फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी के दिन भगवान शिव की आराधना का पर्व है। इस दिन चंद्रमा का जन्म माना जाता है। इसलिए इसकी पूजा भी की जाती है। 

धार्मिक महत्व के रंगों का त्योहार होली भी इसी महीने आएगी। फाल्गुन मास में भगवान कृष्ण और देवी रुक्मिणी की पूजा भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। माह की शुरुआत के साथ आराधना का आनंद बरसेगा। 

माघ मास में जहां तिल के व्यंजन का विशेष महत्व था, वहीं बादाम, मिठाई और फलों का भी विशेष महत्व माना जाता है।

फाल्गुन मास के प्रमुख व्रत-त्योहार/वर्ष..

- छत्रपति शिवाजी जयंती - 19 फरवरी

- गणेश चतुर्थी - 20 फरवरी

- सीता अष्टमी - 24 फरवरी

- विजया एकादशी और स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती - 26 फरवरी

- महाशिवरात्रि - 1 मार्च

- फाल्गुन अमावस्या - 2 मार्च

- फुलेरा दूज और रामकृष्ण जयंती - 4 मार्च

- होलाष्टक - 10 मार्च से

- आमलकी एकादशी - 14 मार्च

- होलिका दहन - 17 मार्च

- धुलेंडी और चैतन्य महाप्रभु की जयंती -18 मार्च


 

धर्म जगत

SEE MORE...........