 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
आसमान में आज ग्रहों की एक अनोखी परेड है। दरअसल आज एक साथ पांच ग्रहों को एक कतार में देखा जा सकेगा। हालांकि यह एक खगोलीय संयोग है तथा नासा के मुताबिक बृहस्पति, बुध, शुक्र, यूरेनस और मंगल ग्रह रात के आसमान में एक साथ दिखाई देंगे। इसे दुनिया के सभी हिस्सों से देखा जा सकता है।
आकाश में चांद और शुक्र ग्रह तो अक्सर देखते हैं, लेकिन आज पांच ग्रहों की वजह से कुछ खास संयोग बना है। जानकारों का कहना है कि जब कुछ ग्रह एक सीधी लाइन में नजर आते हैं, तो इसे प्लेनेटरी अलाइनमेंट कहा जाता है।
वैज्ञानिकों की नजर में तो यह कोई अनोखी खगोलीय घटना नहीं, बल्कि एक तरह का ऑप्टिकल इल्यूजन होता है क्योंकि सारे ग्रह सूर्य के चारों तरफ घूमते हैं। जब कुछ ग्रह थोड़े वक्त के लिए सूरज की एक तरफ इकट्ठा हो जाते हैं, तो ऐसा लगता है कि ग्रह एक दूसरे के आसपास हैं। इसलिए इसे ग्रहों की परेड भी कहा जाता रहा है।
उल्लेखनीय है कि सौरमंडल में कुल आठ ग्रह हैं। ये सभी सूरज का चक्कर लगाते हैं। हालांकि सूरज का चक्कर लगाने में इन ग्रहों की गति, रास्ता और लगने वाला समय अलग-अलग होता है।
शाम साढ़े सात बजे से नजारा-
आज शाम को 7.30 बजे के बाद से मंगल (मार्स), बुध (मर्करी), बृहस्पति (जुपिटर), शुक्र (वीनस) और अरुण (यूरेनस) चांद के पास दिखाई देने लगेंगे। बताया जाता है कि इन ग्रहों को देखने के लिए सूर्यास्त के बाद पश्चिम में क्षितिज को देखना होगा। क्षितिज वो जगह होती है जहां देखने पर लगता है कि धरती और आसमान एक-दूसरे में मिल रहे हैं। हालांकि इन्हें देखने के लिये आसमान साफ होना चाहिए।
जुपिटर, वीनस और मार्स को देखना ज्यादा आसान होगा। वीनस बहुत चमकदार होता है। वहीं मार्स चांद के पास दिखेगा और उसमें लाल रंग की चमक होगी।लेकिन सूर्यास्त के आधे घंटे के बाद मर्करी और जुपिटर दिखना बंद हो सकते हैं।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                