 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
अब तक 93.50 लाख श्रद्धालुओं ने किये दर्शन, 2013 में पहुंचे थे 93.24 लाख श्रद्धालु
त्रिकुट पर्वत पर स्थित विश्व प्रसिद्ध वैष्णो देवी मंदिर में इस साल श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक करीब 93.50 लाख श्रद्धालुओं ने माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लिए हैं। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या का 10 साल पुराना रिकॉर्ड भी टूट गया है।
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस साल सोमवार तक जम्मू के रियासी जिले में त्रिकुट पहाड़ियों पर बने वैष्णो देवी के मंदिर में 93.50 लाख लोगों ने देवी के दर्शन किए हैं। इससे पहले 2013 में सर्वाधिक 93.24 लाख श्रद्धालुओं ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
अब तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है। साल 2012 में 1.04 करोड़ जबकि 2011 में 1.01 करोड़ से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने वैष्णो देवी के दर्शन किए थे।
अभी रोजाना 37000 से 44000 भक्त वैष्णो देवी दर्शन को जा रहे हैं। साल के अंत तक यह आंकड़ा 50 हजार को छू सकता है। इसके आधार पर यह कहा जा रहा है कि इस साल वैष्णो देवी की यात्रा करने वाले भक्तों की संख्या 95 लाख को पार कर जाएगी।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                