Published By:धर्म पुराण डेस्क

सभी को परोपकार करना चाहिए। गरुड़ पुराण में कुछ विशेष वस्तुओं के दान का उल्लेख है जिसे यदि जीवन भर किया जाए तो मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। सभी को परोपकार करना चाहिए|
अपनी जरूरत की ये 10 चीजें दान करें-
हिंदू धर्म में दान-दक्षिणा को महत्वपूर्ण माना जाता है। इस जन्म में न केवल दान-दक्षिणा का पुण्य मिलता है बल्कि मृत्यु के बाद मोक्ष भी मिलता है।
वैष्णव संप्रदाय के महान पुराण गरुड़ पुराण में उल्लेख है कि जीवन के दौरान कुछ खास चीजों का दान करने से मृत्यु के बाद स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं और ऐसे लोग नरक की पीड़ा से मुक्त हो जाते हैं।
व्यक्ति के कर्म ही यह निर्धारित करते हैं कि उसे स्वर्ग मिलेगा या नर्क|
गरुड़ पुराण एक ऐसा शास्त्र है जो जीवन और मृत्यु से जुड़े कई रहस्यों को बताता है। इसमें मोक्ष मार्ग का भी विस्तार से वर्णन किया गया है।
गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत्यु के बाद व्यक्ति नरक में जाएगा या स्वर्ग में, यह काफी हद तक व्यक्ति द्वारा अपने जीवनकाल में किए गए कर्मों से निर्धारित होता है।
गरुड़ पुराण में भी कहा गया है कि जिन लोगों को मृत्यु के बाद मोक्ष नहीं मिलता है वे नरक में जाते हैं या उनकी आत्मा भटकती है।
दान से मोक्ष की प्राप्ति होती है-
मान्यता है कि गरुड़ पुराण में बताए गए नियमों का पालन करने से आत्मा को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गरुड़ पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच हुए संवाद में कहा गया है कि जो व्यक्ति अपने जीवनकाल में तिल, नमक सहित इन 10 वस्तुओं का दान करता है, उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।
गरुड़ पुराण के अनुसार जब व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसका सब कुछ धरती पर ही रह जाता है। उसके कर्म ही उसके साथ चलते हैं। इसलिए जीवन में अच्छे कर्म और परोपकार करते रहें।
गरुड़ पुराण में व्यक्ति को मृत्यु से पहले तिल, सोना, नमक, जल पात्र, लोहा, कपास, भूमि, पादुका और सात प्रकार के अनाज का दान करने के लिए कहा गया है।
ऐसा माना जाता है कि इन वस्तुओं का दान करने से व्यक्ति को पुण्य मिलता है और उसकी आत्मा को किसी प्रकार का कष्ट नहीं होता है।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024