 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
गरुड़ पुराण: जीवन कैसे जियें और क्या करें और क्या न करें, इसका विस्तृत विवरण हिंदू धर्म के पुराण शास्त्रों में दिया गया है।
हिंदू धर्म के सभी पुराणों में गरुड़ पुराण का बहुत महत्व है। इसमें भगवान विष्णु और उनके वाहन गरुड़ के बीच एक संवाद का उल्लेख है।
गरुड़ पुराण में मृत्यु, पुनर्जन्म और अंत्येष्टि से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है। हालांकि इसमें मानव जीवन से जुड़ी कई बातें लिखी हुई हैं। इसके अलावा यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में गरुड़ पुराण में बताए गए उपायों को अपनाएं तो उसे कई तरह के कष्टों से मुक्ति मिलती है।
हर इंसान को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। जो सूर्योदय के बाद भी देर तक सोते हैं। ऐसे लोग आलसी किस्म के होते हैं और जीवन में हमेशा परेशान रहते हैं।
गरुड़ पुराण के अनुसार जो व्यक्ति हमेशा मैले कपड़े पहनता है मां लक्ष्मी कभी भी उनके पास नहीं आतीं। जहां साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है वहां मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसी अवस्था में व्यक्ति को स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए, अन्यथा वह दरिद्रता में अपना जीवन व्यतीत करता है।
जो लोग हमेशा दूसरों में कमियां निकालते हैं। जो लोग हर समय आलोचना और बुराई करते हैं। ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की कमी रहती है। ऐसे लोगों को समय रहते अपनी आदतों को सुधार लेना चाहिए, नहीं तो वे जीवन भर दरिद्र बने रहेंगे।
कई लोगों की आदत मेहनत से बचने की होती है. खुद मेहनत न करके ये हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। मेहनत से जी चुराने वालों के साथ मां लक्ष्मी नहीं रहती हैं।
अगर आपने मां लक्ष्मी की कृपा से जीवन में बहुत धन कमाया है तो इस पर कभी घमंड न करें। धन को लेकर अहंकार करने वाले लोगों के साथ मां लक्ष्मी अधिक समय तक टिक नहीं पाती हैं। व्यक्ति कोई भी हो, चाहे वह पुरुष हो या महिला।
दोनों को एक-दूसरे के परिवार के सदस्यों का सम्मान करना चाहिए। एक व्यक्ति जो अपने ससुराल वालों का अपमान करता है या हर चीज के बारे में अभद्र टिप्पणी करता है। ऐसे पुरुष या स्त्री के साथ जीवन नहीं बिताना चाहिए। ऐसा हुआ तो जिंदगी बर्बाद हो सकती है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                