 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
दिल खोलकर हंसना, शरीर, मन और हृदय के लिए पूर्ण पोषक है और यह हार्ट अटैक समेत अनेक बीमारियों से बचाए रख सकता है, यह राय प्रसिद्ध चिकित्सकों की भी है।
खुलकर हंसने से ऑक्सीजन की आपूर्ति बढ़ जाती है, जिससे हृदय की मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं तथा हृदय की धड़कन और श्वसन की रफ्तार बढ़ जाती है।
नियमित जिंदगी में हास्यप्रियता के तीन लाभ हैं-
1. यह शरीर को भला चंगा रखने का प्राकृतिक तरीका है।
2. यह तनाव से मुक्ति का अच्छा तरीका है।
3. यह रिश्ता बढ़ाने, बनाने और उसे निभाने में अच्छी भूमिका अदा करता है।
अमेरिकी विशेषज्ञ डॉ. कजिस के अनुसार 'हंसी शरीर का आंतरिक जॉगिंग है। यह दवा का निवारण करती है और हार्ट अटैक आदि दबाव जनित बीमारियों को खतरे से मुक्त रखती है।"
हंसने से दिल हल्का होता है, तनाव घटता है, तंदुरुस्ती के लिए अमृत है। जरूरत सिर्फ इस बात की है कि किसी पर हंसने के बजाय किसी के साथ हंसना तथा किसी को हंसाना सिखाया जाये। हंसी का सर्वोच्च रूप अपने आप पर हंसना है और दूसरों पर हंसना इसका निम्नतम रूप हैं।
डॉ. रेमंड मूडी ने हंसने के फायदे के बारे में एक पुस्तक ही लिख डाली है- 'लाइफ आफ्टर लाफ द हीलिंग पावर ऑफ हायर।' मुडी मानते हैं कि खुलकर हंसने की क्षमता भी व्यक्ति की अच्छी सेहत की निशानी है। जो व्यक्ति खुलकर नहीं हंसता, वह कहीं न कहीं किसी बीमारी या विकार से ग्रसित है।
हंसना सेहत के लिए बड़ा अच्छा है। शरीर में पेट और छाती के बीच डायफ्राम होता है जो हंसते वक्त धुकधुकी का काम करता है। इससे फेफड़े, दिल तथा अंदरूनी अंगों का व्यायाम होता है। इसलिए वैज्ञानिकों ने माना है कि जो व्यक्ति जी भरकर हंसता है, वह अधिक जीता है।
स्टेन फोर्ड मेडिकल स्कूल के मनोवैज्ञानिक विभाग के डा. विलियम फ्रायड का तो यहां तक कहना है कि हंसी के बिना जीवन ही नहीं।
यदि रोगी व्यक्ति हंसता नहीं तो वह और अधिक रोग ग्रस्त हो जाता है। उनका कहना है, हास्य शरीर को झकझोर देता है, जिससे शरीर में अत्यंत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली एंडोक्रोम (हार्मोन दाता) प्रणाली सुचारू रूप से चलने लगती है। यह रोग से छुटकारा दिलाने में काफी सहायक सिद्ध हो सकता है।
अंग्रेजी में एक कहावत है कि 'प्रतिदिन केवल तीन बार खिल-खिलाकर हंसने से मनुष्य न रोगी होता है, न उसे किसी डॉक्टर की आवश्यकता होती है।'
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                