 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
यह समय के साथ पूरे शरीर को खोखला कर देता है। इस बीमारी में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
आजकल हर व्यक्ति में कोई न कोई बीमारी जरूर होती है। बहुत कम लोग होते हैं जो पूरी तरह स्वस्थ होते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है मधुमेह। जो अब काफी आम होती जा रही है। लोग अब मधुमेह को गंभीर बीमारी नहीं मानते हैं। लेकिन ऐसा सोचना उनकी सबसे बड़ी भूल है।
मधुमेह का एक मुख्य कारण हमारा खान-पान और बदलती जीवन शैली है।
मधुमेह को चयापचय संबंधी विकार के रूप में भी जाना जाता है। यह समय के साथ पूरे शरीर को खोखला कर देता है। इस बीमारी में आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
हमेशा ऐसी चीजें खाएं जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहे। लोग अक्सर अपनी बीमारियों के इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ चीजों के सेवन से आप घर पर ही अपने मधुमेह को कम कर सकते हैं।
हाई ब्लड शुगर लेवल को कम करने के लिए आपको आंवले का सेवन करना चाहिए। आंवला में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। आयुर्वेद में भी आंवला काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें पाया जाने वाला क्रोमियम तत्व मधुमेह को नियंत्रित करने में काफी मदद करता है। मधुमेह के रोगियों को रोजाना एक कच्चा आंवला खाने से काफी फायदा होता है।
* आंवले के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
* आंवले का सेवन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है
* आंवले का सेवन त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद होता है।
* पथरी की समस्या में भी आंवला बहुत फायदेमंद होता है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                