Published By:धर्म पुराण डेस्क

अयोध्या में आकार ले रहे राम मंदिर के लिए 155 देशों व नदियों के जल से अभिषेक किया गया। इस जल से प्रभु श्री रामलला के मंदिर परिसर और चौखट का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक कार्यक्रम देश विदेश के हज़ारों रामभक्त भी शामिल हुए।
अयोध्या के लिए ये एक ऐतिहासिक उत्सव माना जा रहा है। पहली बार राम मंदिर का जलाभिषेक 155 देश के जल से रामलला के मंदिर परिसर व चौखट का जलाभिषेक किया गया। राम मंदिर के जलाभिषेक के लिए लिए 155 देशों व नदियों के जल लाया गया है उनमें पाकिस्तान समेत कई मुस्लिम देशों से आया जल भी शामिल है।
इससे पहले रामकथा भवन कार्यक्रम स्थल पर नौ वैदिक ब्राह्मण द्वारा पवित्र नदियों के जल की पूजा अर्चना की गई। साथ ही संतों की संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
धार्मिक नगरी अयोध्या में 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किया गया। उस समय भाजपा के पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप के अध्यक्ष डॉ विजय जॉली ने ये व्रत कर लिया था की वो विश्व भर की नदियों के जल को भारत में एकत्रित कर राम मंदिर का जलाभिषेक कराएंगे। अब 31 महीनों के प्रयास के बाद उन्हें सफलता मिली।
मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024