 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
- खांसी में जल्दी आराम देता है।
- पाचन तंत्र को अच्छा रखता है।
- वजन घटाने के साथ-साथ यह बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।
- त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करता है।
सर्दियों में सेहत का खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में फिट रहने के लिए खानपान बहुत जरूरी है। ठंड के मौसम में शहद का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। जो बीमारियों से बचाने में मदद करता है। तो जानिए शहद के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में।
खांसी में आराम देता है-
शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी की समस्या में मदद करते हैं। अगर आप मौसमी बीमारी से बचना चाहते हैं तो शहद का सेवन कर सकते हैं। रोजाना 1 चम्मच शहद पीने से खांसी में जल्दी आराम मिलता है।
पाचन तंत्र के लिए-
शहद में पर्याप्त एंजाइम होते हैं। यह पाचन संबंधी समस्याओं में मदद करता है। अगर आपको गैस की समस्या है तो आप खाना खाने से पहले 1-2 चम्मच शहद का सेवन कर सकते हैं।
वजन कम करने के लिए-
शहद विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। शहद के सेवन से आप वजन कम कर सकते हैं। इसके लिए गर्म पानी में शहद मिलाकर सुबह खाली पेट सेवन किया जा सकता है। इसे पीने के एक घंटे बाद आप कुछ भी खा सकते हैं।
त्वचा के लिए-
सर्दियों में स्किन रूखी और बेजान हो जाती है, मौसम में ग्लोइंग स्किन के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो फेस पैक लगा सकते हैं।
बालों के लिए-
सर्दियों में बाल तेजी से झड़ते हैं। शहद के इस्तेमाल से बाल मजबूत होते हैं। दही में शहद मिलाकर हेयर मास्क बनाएं और बालों में लगाएं। यह बालों को पोषण देता है।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                