 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
ज्यादा नमक के सेवन से आंत के कैंसर, किडनी रोग, किडनी की पथरी, सिर दर्द और शरीर में सूजन और मोटापे का खतरा काफी बढ़ जाता है…!
देश में करोड़ों लोग उच्च रक्तचाप यानी High blood pressure की बीमारी से लड़ रहे हैं और यह संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। यह समस्या आजकल हर उम्र के लोगों में देखने को मिल रही है। खराब जीवनशैली, ग़लत आहार और तनाव उच्च रक्तचाप का कारण है।
इससे हृदय रोग का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके साथ ही इसका मुख्य कारण नमक का अधिक सेवन करना भी है। नमक का अधिक सेवन करने से ब्लड प्रेशर पर बुरा असर पड़ता है।
डब्ल्यूएचओ के अनुसार, एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन करने से उच्च रक्तचाप का खतरा बढ़ जाता है और इससे आगे जाकर हृदय की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में एक अध्ययन के अनुसार, इसमें आमतौर पर प्रत्येक भोजन का 3.8 प्रतिशत होता है और खाने के बाद रक्त वाहिकाओं के खुलने की क्षमता को प्रभावित करता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि आहार में बहुत अधिक नमक का सेवन करने से धमनियां सिकुड़ जाती हैं और रक्त प्रवाह प्रभावित होता है। हैरानी की बात यह है कि यह स्थिति भोजन के आधे घंटे बाद से ही शुरू हो सकती है।
ज्यादा नमक खाने से शरीर को होता है नुकसान ..
भोजन में अधिक नमक का सेवन करने से रक्तचाप, उच्च रक्तचाप और सामान्य हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। किसी को भी किसी भी हालत में एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन नहीं करना चाहिए और साथ ही कोशिश करें कि दिन भर में आपके शरीर में लगभग 2 ग्राम नमक हो..! हाइपरटेंशन से लड़ने वाले लोगों को 1 दिन में 1.5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं खाना चाहिए।
यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो जाता है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ का कहना है कि 5 ग्राम नमक में 2 ग्राम सोडियम होता है। 1 वयस्कों को प्रतिदिन 2 ग्राम से अधिक सोडियम का सेवन नहीं करना चाहिए। प्रतिदिन 5 ग्राम से अधिक नमक का सेवन करने से जटिलताएं हो सकती हैं।
बिना नमक का खाना बेस्वाद लगता है। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को भी फायदा पहुंचाता है। इससे आयोडीन प्राप्त होता है। यह थायरॉयड ग्रंथि को नियंत्रित करके शरीर में तरल पदार्थ की मात्रा को संतुलित करता है। इसके कई फायदे हैं लेकिन इसके इस्तेमाल से शरीर को नुकसान भी हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप नमक के सेवन पर ध्यान दें।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                