 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
कब्ज की समस्या से आजकल हर कोई परेशान रहता है। वहीं कब्ज के कारण आपको भूख न लगना, जी मिचलाना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए कब्ज से राहत पाने के लिए हमें अपने आहार में पौष्टिक चीजों को शामिल करना चाहिए।
आपको यह भी बता दें कि स्वस्थ आहार शरीर को स्वस्थ रखने का काम करता है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की शिकायत से परेशान हैं तो कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि कैसे आप कब्ज की शिकायत से छुटकारा पा सकते हैं?
कब्ज दूर करने के घरेलू उपाय-
पानी-
पानी की कमी से भी कब्ज की समस्या हो सकती है। इसलिए, दिन भर में खूब पानी पीना, यानी पूरे दिन में 7 से 8 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के साथ-साथ कब्ज में भी मदद कर सकता है।
कच्चा केला -
कच्चे केले में कई ऐसे गुण होते हैं जो आपके पेट की सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि कच्चे केले में मौजूद फाइबर कब्ज के प्रभाव को सामान्य करने में मदद कर सकता है। इसे खाने से कब्ज से बचा जा सकता है।
नींबू -
नींबू का रस पाचन तंत्र को ठीक करने में मदद करता है। यह शरीर से विषैले कणों को बाहर निकालता है। इस कारण से सुबह ताजा नींबू नींबू की चाय का सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।
दही -
दही में कैल्शियम और फाइबर के गुण होते हैं। दही के सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। इसलिए आपको रोजाना दही का सेवन करना चाहिए।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                