 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
आंवला किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसमें कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह सर्दी, खांसी समेत कई तरह के वायरल इंफेक्शन से बचाता है।
आमतौर पर हम आंवले का इस्तेमाल बालों और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करते हैं। लेकिन इसके कई अन्य फायदे भी हैं. कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगर आंवले को गर्मी में सुखाकर खाया जाए तो कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
सूखे आंवले खाने के फायदे ..
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी-
सूखा आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है जो संक्रमण को रोक सकता है। कोरोना वायरस के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने पर काफी जोर दिया गया। बदलते मौसम में आंवला हमें कई बीमारियों से बचाता है।
पाचन क्रिया दुरुस्त रहेगी-
अक्सर हम पार्टियों में बहुत अधिक तैलीय और मसालेदार खाना खाते हैं। इससे एसिडिटी, सीने में जलन, कब्ज और अपच की शिकायत हो जाती है। ऐसे में अगर आप सूखे आंवले को पानी में उबालकर पिएं तो पेट की सभी समस्याएं दूर हो जाएंगी।
आंखों की रोशनी बढ़ेगी-
आंवला विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर होता है। जो हमारी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है और अंधापन जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है।
सांसों की दुर्गंध से छुटकारा पाएं-
दांतों और मुंह की ठीक से सफाई न करने के कारण अक्सर मुंह से दुर्गंध आने लगती है। ऐसे में आंवला चबाना प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर के रूप में काम करेगा।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                