 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
कुंडली में मालव्य राजयोग:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार शुक्र के गोचर से मालव्य राजयोग बनेगा। 3 राशि वालों के लिए यह राजयोग शुभ साबित हो सकता है।
2023 में इन 3 राशियों के गोचर से बनेगा 'मालव्य राजयोग', आपको अपार धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
मालव्य योग:
मालव्य योग शुक्र द्वारा निर्मित है। इस योग के जातक का मुख स्त्री के समान सुन्दर, शरीर का मध्य भाग थोड़ा दुबला अर्थात् पतली कमर, ऊँची नाक वाला, बलवान, गुणवान और शास्त्रों का ज्ञाता, तेजस्वी, धनवान और स्त्रियों से संपन्न होता है। ऐसा व्यक्ति राजा के तीन गुणों उत्साह, शक्ति और सलाह में निपुण होता है।
ऐसे लोगों को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। इनका झुकाव कलात्मक और रचनात्मक कार्यों की ओर अधिक होता है। इन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है। इन्हें अपने वैवाहिक जीवन में भी ढेर सारी खुशियाँ मिलती हैं। ये युद्ध और राजनीति में निपुण होते हैं। यह जातक पत्नी, पुत्र, वाहन, भवन और अपार धन का स्वामी होता है। इनका स्वभाव उज्ज्वल, विद्वान, उत्साही, निस्वार्थ, चतुर होता है। ये लोग फैशन, कलाकार, सौंदर्य प्रसाधन, कवि, नाटककार, गुरु या सामाजिक कार्यों से संबंधित क्षेत्रों में नाम और पैसा कमाते हैं।
साल 2023 में कई छोटे और बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। साथ ही ये ग्रह कई राजयोग बनाएंगे। जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि 15 फरवरी को धन के दाता शुक्र मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। इसलिए मालवीय राजयोग बनेगा।
इस योग के प्रभाव से 3 राशि वालों को अच्छा पैसा मिल सकता है। साथ ही बिजनेस में भी आपको सफलता मिल सकती है। वहीं दूसरी ओर राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि अच्छी हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये राशियां...
मीन राशि-
मालव्य राजयोग आपके लिए शुभ और फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के लग्न भाव में बनने जा रहा है। इससे इस समय आपकी कार्यशैली का विकास होगा। साथ ही कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में आपको जूनियर्स और सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है।
वहीं दूसरी ओर जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें रिश्ते के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही इस दौरान आपको अपने जीवन साथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा। वहीं जो लोग पार्टनरशिप का काम शुरू करना चाहते हैं, वो कर सकते हैं। इस साल आपकी कमाई भी अच्छी हो सकती है। शौक के साधनों में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि (Aquarius Zodiac)-
मालव्य राजयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दूसरे भाव में बनेगा। तो इस समय आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, प्रोफेशनल्स को इस साल बिजनेस में लाभ के अच्छे मौके मिलते रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में कार्यपालक वर्ग से तालमेल अच्छा रहेगा। वहीं दूसरी ओर छात्रों को प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग हैं इसलिए हार न मानें। साथ ही यदि इस समय आप पर कोई कर्ज है तो उससे भी आपको मुक्ति मिल सकती है। घर में शुभ कार्य होंगे।
वृषभ राशि-
मालव्य राजयोग आपके लिए अनुकूल हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी राशि से दशम भाव में बनने जा रहा है। तो इस समय आपको अपने करियर में अच्छे मौके मिल सकते हैं। साथ ही जो लोग पेशेवर हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है।
कोई योजना सफल हो सकती है। एक से अधिक स्रोतों से धन अर्जित कर सकते हैं। आप इस समय प्रॉपर्टी या वाहन भी ख़रीद सकते हैं। साथ ही अगर आप पार्टनरशिप में कोई काम शुरू करने की सोच रहे हैं तो यह अच्छा समय है। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                