 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
कोलेस्ट्रॉल को कई बीमारियों का घर माना जाता है। कई बार लोग अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को लेकर चिंतित रहते हैं।
सौंफ-
अगर आप रात में सौंफ के बीज को पानी में भिगो दें और सुबह उस पानी को छानकर पी लें तो इससे आपके कोलेस्ट्रॉल में काफी हद तक सुधार हो सकता है। सौंफ का उपयोग अक्सर माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है।
लहसुन-
कई लोगों को लहसुन इसकी गंध के कारण पसंद नहीं होता लेकिन यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत मददगार होता है। रोज सुबह इसकी 2 या 3 कलियाँ चबाएं या भूनकर सब्जी बनाते समय उसमें मिला दें।
अदरक-
अदरक हमारे शरीर में पाचन के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। आप अदरक को कच्चा या भूनकर भी खा सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। यह नसों में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में बहुत काम करता है।
हल्दी-
हम अपने भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए हल्दी का उपयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कोलेस्ट्रॉल को भी कम कर सकती है। इसके लिए दूध और गर्म पानी में थोड़ी सी हल्दी डालकर पिए। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा.
आंवला-
उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में आंवला उपयोगी हो सकता है। आंवले में विटामिन सी बहुत अधिक मात्रा में होता है। इससे दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है. तनाव कम करता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखता हैं।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                