 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
देश के चार धामों में से एक 12वीं सदी में बने ओडिशा के पुरी जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर (श्रीमंदिर परियोजना) का काम पूरा हो चुका है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक इस कॉरिडोर का बुधवार (17 जनवरी) को लोकार्पण करेंगे।
यह परियोजना पुरी को विश्व धरोहर शहर में बदलने के लिए 4 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल का हिस्सा है। जिसमें इस कॉरिडोर के निर्माण में करीब 943 करोड़ रुपये का खर्चा आया है, साथ ही इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के आसपास ₹ 1,943 करोड़ का गलियारा भी बनाया गया है।
प्रोजेक्ट के तहत मंदिर से लगे बाहरी दीवार (मेघनाद पचेरी) के चारों तरफ 75 मीटर चौड़ा गलियारा बनाया गया है। मंदिर के चारों ओर 2 किलोमीटर में श्रीमंदिर परिक्रमा पथ का निर्माण किया गया है। यहां से श्रद्धालु मंदिर के सीधे दर्शन कर सकेंगे।
ओडिशा सरकार ने उद्घाटन कार्यक्रम में भारत और नेपाल के एक हजार मंदिरों को न्योता भेजा है। साथ ही देश के चारों शंकराचार्यों, चारों पवित्र धाम और चार अन्य छोटे धामों को भी आमंत्रित किया है। मंदिर प्रशासन ने नेपाल के राजा को भी निमंत्रण भेजा है।
ओडिशा के पुरी में आज श्रीमंदिर परिक्रमा प्रकल्प और जगन्नाथ मंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना के भव्य उद्घाटन के लिए राज्य और देश भर से बड़ी संख्या में भक्त पुरी में एकत्र हुए हैं।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                