 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
ज्योतिष शास्त्र में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है।
हमारे हिंदू शास्त्रों के अनुसार सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवता को समर्पित होता है और इसी तरह आज का सोमवार भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को भगवान शिव को प्रसन्न करना आसान है।
सोमवार यानी आज का दिन महादेव की पूजा के लिए सबसे अच्छा दिन माना जाता है। साथ ही ऐसी मान्यता है कि यदि आप इस दिन महादेव की कृपा पाने के लिए यह सरल उपाय करते हैं, तो भोलेनाथ जीवन की सभी परेशानियों और समस्याओं को दूर कर देंगे।
भगवान शिव को भोलेनाथ के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता है कि महादेव बहुत दयालु है। भक्तों की भक्ति से वे शीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं और इसी कारण उन्हें भोलेनाथ के नाम से जाना जाता है।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवताओं के देवता भोलेनाथ सभी देवताओं में सबसे सरल हैं और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी विशेष पूजा करने से वे प्रसन्न हो सकते हैं और आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।
विशेष रूप से चंद्र दोष से मुक्ति के लिए शिवजी का सोमवार बहुत ही शुभ माना जाता है।
यदि आपके जीवन में चंद्र दोष के कारण तनाव है ..
चंद्र दोष कई समस्याओं का कारण बनता है। खासकर चंद्र दोष के कारण नींद की समस्या, थकान और तनाव होते हैं। चंद्र दोष व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। इसलिए चंद्र दोष को दूर करने के लिए यह उपाय जल्दी करना चाहिए।
सोमवार का व्रत रखें ..
अगर कुंडली में चंद्र दोष है तो आज यानी सोमवार का व्रत करना बहुत जरूरी है. साथ ही आज पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करें। चंद्र देव की भी विशेष पूजा करें। रुद्राक्ष की माला चढ़ाएं|
ऊँ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः। मंत्र का जाप करें।
भगवान शिव चंद्रमा को धारण करते हैं, वह चंद्रमा दोष को दूर कर सकते है।
इसके लिए इस दिन चांदी के लोटे से शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और दही, सफेद कपड़ा, सफेद चंदन और चावल जैसी चीजें भी चढ़ाएं। इसे दान करें।
 
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                