Published By:धर्म पुराण डेस्क

जापानी जीवनशैली (Ikigai) और खुशहाल जीवन के सूत्र

प्रस्तावना:

हाल में शुरू हुए इस नए वर्ष में ही नहीं, आने वाले पूरे जीवन में आप खुशहाल रह सकते हैं, स्वस्थ-दीर्घायु भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने जीवन को जीने के तरीके में कुछ बदलाव करने होंगे। इस दिशा में प्रसिद्ध जापानी जीवनशैली इकिगाई बहुत सहायक सिद्ध हो सकती है। इस दुनिया में हम सभी स्वस्थ दीर्घायु और खुशहाल जीवन चाहते हैं। वास्तव में ये दोनों ही एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

जीवन का मकसद - जापानी जीवनशैली

सेहत वैज्ञानिकों के अनुसार, जो लोग जिंदादिल और खुशहाल होते हैं, वे दीर्घायु भी होते हैं। लेकिन इनको हासिल करने के लिए आपकी मददगार हो सकती है जापानी जीवनशैली का अहम भाग, इकिगाई। इस जापानी शब्द का मतलब है- मकसद। जी हां, जापानी जीवनशैली के अनुसार, अगर आपने अपने जीने का मकसद या उद्देश्य ढूंढ लिया, तो आप दूसरे लोगों की तुलना में दीर्घायु और खुशहाल होंगे।

अध्ययनों का समर्थन:

हो चुके हैं कई अध्ययन जिनमें हजारों जापानी वयस्कों पर किए गए अध्ययन से पता चला है कि जिन लोगों ने अपने जीने का मकसद तय कर लिया है या जानते हैं, उनकी जिंदगी में तनाव कम होता है।

मकसद निर्धारण का फायदा:

प्लानिंग करने और आने वाले समय में हासिल करने के लिए तय किए गए लक्ष्य को हासिल करने की जद्दोजहद आपके दिमाग को व्यस्त रखती हैं। साथ ही आपके तन को एक्टिव और फिट रखती है।

ऐसे तय करें लक्ष्य:

मुझे क्या करना अच्छा लगता है: यहां आपको अपना सबसे खास शौक जानना होगा।

मैं क्या अच्छा कर सकता हूं: यह आपके बिजनेस या पेशे से संबंधित होता है।

लोग मुझसे क्या चाहते हैं: इस सवाल का जवाब देते समय उन लोगों के बारे में सोचें, जो आपके लिए वास्तव में महत्व रखते हैं।

ये भी हो सकते हैं लक्ष्य:

* अपने बच्चों को सही ढंग से पाल-पोस कर बड़ा करना।

* डेली कोई अच्छी-सी किताब पढ़ना।

* दिन भर काम करने के बाद शाम को पसंदीदा टीवी प्रोग्राम देखना या दोस्तों के साथ गपशप करना।

* किसी के प्रति आभार व्यक्त करना, जो कल आपके काम आया था या आपकी मदद की थी।

* अपनी मां, बहन, पत्नी, पति या किसी अन्य निकट संबंधी के लिए कुछ स्पेशल करना है। उनके साथ खुशी बांटनी है।

इस प्रकार, जापानी जीवनशैली और इकिगाई एक अद्भुत मार्गदर्शिका हो सकती हैं जो हमें अच्छे स्वास्थ्य, दीर्घायु, और सच्चे सुख की दिशा में आगे बढ़ने का सार्थक तरीका देती हैं। इसे अपनाने से हम न केवल अपने जीवन को रुचिकर बना सकते हैं बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी संबंधित कर सकते हैं, जिससे एक सहज और संतुलित जीवन की प्राप्ति हो सकती है। इसलिए, इस नए वर्ष में हम इकिगाई का अनुसरण करने का संकल्प कर सकते हैं ताकि हम सच्चे सुख और समृद्धि की दिशा में अग्रसर हो सके।

धर्म जगत

SEE MORE...........