 Published By:धर्म पुराण डेस्क
 Published By:धर्म पुराण डेस्क
					 
					
                    
करवाचौथ का व्रत पति पत्नी के प्रेम का पर्व है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करके अपनी पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। करवा चौथ के दिन महिलाओं को उपवास करने के साथ साथ कुछ कामों का ध्यान रखना चाहिए। करवा चौथ का दिन कुछ ऐसे भी काम हैं जिनसे पत्नियों को बचना चाहिए। अन्यथा पति पत्नी के रिश्ते में दूरियां बढ़ने की आशंका रहती है।
सफेद वस्तुओं का न करें दान
करवा चौथ के दिन सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। करवा चौथ के दिन भूलकर भी सफेद रंग के कपड़े, चावल, चीनी, दूध, सफेद रंग की मिठाई, दही आदि का दान न करें।
न पहनें इस रंग के कपड़े
करवा चौथ के दिन महिलाओं को काले, नीले, भूरे और सफेद रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े करवा चौथ के दिन पहनना शुभ नहीं माना जाता है। कोशिश करें इस दिन आप लाल, मेहंदी, पीला, हरा, नारंगी आदि जैसों वस्त्र ही पहनें। लाल रंग पहनती है तो वह उत्तम रहेगा क्योंकि, लाल रंग को प्यार का प्रतीक माना गया है।
श्रृंगार के सामान का न करें दान
करवा चौथ के दिन महिलाओं को अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में प्रेम बनाएं रखने के लिए सोलह श्रृंगार करना चाहिए। लेकिन, इस दौरान सुहाग से जुड़ी हुई कोई भी सामग्री आदि का दान नहीं करना चाहिए। किसी को भी सिंदूर, बिंदी, चूड़ी मेहंदी, आदि चीजों का दान न करें।
दिन में सोने से बचें
करवा चौथ के दिन व्रत रख रही महिलाएं दिन में सोने से बचें। मान्यताओं के अनुसार, व्रत में दिन के समय में सोना अच्छा नहीं माना जाता है। दिन में सोने से व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता है। करवा चौथ के अलावा सभी व्रतों में यह नियम लागू होता है।
चांद को देखे बिना न खोले व्रत
करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा को अर्घ्य देने का अधिक महत्व है। इसलिए चंद्रमा निकलने से पहले व्रत का पारण न करें। चंद्रमा निकलने के बाद अर्घ्य देकर और अपने पति के हाथों से मिठाई खाएं और पानी पिएं।
 
                                मानव धर्म, सनातन धर्म का एक महत्वपूर्ण पहलू है..!!
February 24, 2024 
                                यदि आपके घर में पैसों की बरकत नहीं है, तो आप गरुड़...
February 17, 2024 
                                लाल किताब के उपायों को अपनाकर आप अपने जीवन में सका...
February 17, 2024 
                                संस्कृति स्वाभिमान और वैदिक सत्य की पुनर्प्रतिष्ठा...
February 12, 2024 
                                आपकी सेवा भगवान को संतुष्ट करती है
February 7, 2024 
                                योगानंद जी कहते हैं कि हमें ईश्वर की खोज में लगे र...
February 7, 2024 
                                भक्ति को प्राप्त करने के लिए दिन-रात भक्ति के विषय...
February 6, 2024 
                                कथावाचक चित्रलेखा जी से जानते हैं कि अगर जीवन में...
February 3, 2024 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                 
                                
                                