Published By:धर्म पुराण डेस्क

Karwa Chauth 2023: जानिये करवाचौथ का पूजा मुहूर्त, कब दिखेगा चाँद?

सनातन धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। पौराणिक काल से ही करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा है। तब से लेकर आज तक इस व्रत को नियमानुसार रखा जाता है। वहीं इस साल चतुर्थी तिथि 31 अक्टूबर की रात 10 बजकर 42 मिनट से शुरू है। जिसका समापन अगले दिन यानी 1 नवंबर की रात 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा।

इस पर्व में चंद्रमा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महिलाएं दिन भर निर्जला उपवास रखकर शाम को चंद्रमा निकलने के बाद ही अपना उपवास खोलती है। माना जाता है कि, ये व्रत रखने से वैवाहिक जीवन में भी सुख बना रहता है।

कब होगा चंद्रोदय

1 नवंबर 2023 यानी करवा चौथ की रात्रि 08:15 बजे चंद्रोदय होगा। करवा चौथ पूजा मुहूर्त सायं 05 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 54 मिनट तक रहेगा और अमृत काल सायं 07 बजकर 34 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इस समय आप चंद्रमा को देखकर व्रत का पारण सकते हैं। यह समय काफी शुभ रहने वाला है।

धर्म जगत

SEE MORE...........